
विश्वविद्यालय को Haryana नर्सिज एंड नर्स-मिडवाइव्स काउंसिल, पंचकूला से मिला
मान्यता पत्र
हिसार, 12 दिसंबर (Udaipur Kiran) . यहां के गुरु जम्भेश्वर विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी
विश्वविद्यालय में पेरामेडिकल कोर्स शुरु हो गए हैं. बीएससी नर्सिंग तथा पोस्ट बेसिक
बीएससी नर्सिंग में दाखिलों के लिए विश्वविद्यालय को Haryana नर्सिज एंड नर्स-मिडवाइव्स
काउंसिल, पंचकूला से मान्यता मिल गई है. विश्वविद्यालय ने इन कोर्सों में दाखिलों के
लिए काउंसलिंग शैडयूल जारी कर दिया है.
कुलपति प्रो. नरसी राम बिश्नोई ने शुक्रवार काे कहा कि विश्वविद्यालय के लिए यह एक ऐतिहासिक
उपलब्धि है. विज्ञान एवं तकनीकी विश्वविद्यालय के रूप में शुरु हुए इस विश्वविद्यालय
ने अपनी 30 साल की यात्रा में ही प्रदेश के कई सामान्य विश्वविद्यालयों को पीछे छोड़ते
हुए पेरामेडिकल कोर्सों के क्षेत्र में भी प्रवेश कर लिया है. यह हिसार तथा आस-पास
के क्षेत्र के विद्यार्थियों के लिए एक स्वर्णिम अवसर है. अब इस क्षेत्र के विद्यार्थियों
को पेरामेडिकल कोर्सों के लिए दूर नहीं जाना पड़ेगा. पेरामेडिकल कोर्सों में दाखिले
शुरू होने से विश्वविद्यलय को एक नई ऊंचाई मिली है जिससे विश्वविद्यालय में खुशी का
माहौल है.
कुलपति प्रो. नरसी राम बिश्नोई ने कहा कि गुजविप्रौवि अपने विद्यार्थियों को
गुणवत्तापरक शिक्षा प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध है. इसके लिए विश्वविद्यालय ने हिसार
के उच्च स्तरीय मेडिकल संस्थानों के साथ एमओयू किए हैं. बीएससी नर्सिंग तथा पोस्ट बेसिक
बीएससी नर्सिंग के विद्यार्थी इन संस्थानों में प्रशिक्षण व एपरेन्टिसशिप का लाभ ले
सकेंगे. पेरामेडिकल कोर्सों के विद्यार्थियों को उच्च स्तरीय संस्थानों में रोजगार
के अपार अवसर भी मिलेंगे. कुलपति प्रो. नरसी राम बिश्नोई ने कहा कि विश्वविद्यालय में
पेरामेडिकल कोर्सों के लिए उच्च स्तरीय आधारभूत ढांचा है तथा प्रशिक्षित, अनुभवी व
योग्य शिक्षक नियुक्त हैं.
बीएससी नर्सिंग में 100 सीटों तथा पोस्ट बेसिक बीएससी नर्सिंग में 60 सीटों
पर दाखिले के लिए 16 को होगी पहली काउंसलिंग
कुलपति प्रो. नरसी राम बिश्नोई ने बताया कि विश्वविद्यालय के बीएससी नर्सिंग
में कोर्स 100 सीटें हैं जबकि पोस्ट बेसिक नर्सिंग कोर्स में 60 सीटें हैं. इन कोर्सों
में दाखिले के लिए पहली फिजिकल काउंसलिंग 16 दिसंबर को विश्वविद्यालय के चौधरी रणबीर
सिंह सभागार के सेमिनार हॉल-1 में सुबह 10 बजे से होगी. सीटें रिक्त रहने पर दाखिलों
के लिए दूसरी काउंसलिंग 18 दिसम्बर को तथा तीसरी काउंसलिंग 20 दिसम्बर को होगी. संबंधित
विद्यार्थियों को काउंसलिंग के समय सभी मूल दस्तावेज लेकर स्वयं उपस्थित होना होगा.
दाखिला फीस मौके पर ही जमा करवानी होगी.
(Udaipur Kiran) / राजेश्वर
