Skip to content
Thursday, 29 October 2026
BREAKING
CRIME

फुफेरे भाई ने किशोरी के साथ किया दुष्कर्म, गिरफ्तार

प्रतीकात्मक छवि

गाजियाबाद, 30 दिसंबर (Udaipur Kiran) । टीला मोड़ थानाक्षेत्र में रहने वाली एक किशोरी ने अपने फुफेरे भाई पर दुष्कर्म का आरोप लगाया है। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर आज आरोपित को गिरफ्तार कर लिया।

एसीपी शालीमार गार्डन अतुल कुमार सिंह ने मंगलवार काे बताया कि टीला मोड़ थाना क्षेत्र के एक कॉलोनी में एक किशोरी परिवार के साथ रहती है। पास में ही उसकी बुआ का घर है। पुलिस के मुताबिक 20 दिसंबर को पीड़िता अपनी बुआ के घर गई थी। यहां उसका फुफेरा भाई मोबाइल पर गंदे वीडियो देख रहा था। आरोपी ने किशोरी को अपने कमरे में बुलाया और गंदे वीडियो दिखाकर उसके साथ दुष्कर्म किया। साथ ही शिकायत करने पर बदनाम करने और जान से मारने की धमकी दी।

इस कारण पीड़िता सहम गई और घर पहुंचकर शांत रही। सोमवार को पीड़िता ने अपनी भाभी को इस बारे में बताया, जिसके बाद उसकी मां ने थाने पहुंचकर शिकायत की। एसीपी ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी को आज गिरफ्तार कर लिया गया। पीड़िता के बयान के आधार पर जांच कर आगे की कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने बताया कि आरोपी को कोर्ट में पेश किया गया, जहां से न्यायालय ने उसको 14 दिन की न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है।

—————

(Udaipur Kiran) /सुरेश

(Udaipur Kiran) / सुरेश चौधरी

Share

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *