Skip to content
Thursday, 29 October 2026
BREAKING
SPORTS

क्रिकेट मुकाबला- माही 11 ने 106 रनों से दर्ज की शानदार जीत

विजय टीम के साथ आयोजक मंडल के सदस्य व मुख्य अतिथि
विजय टीम को ट्राफी देते अधिशासी अधिकारी संजय सिंह

लखीमपुर खीरी, 17 दिसंबर (Udaipur Kiran) । स्वच्छ भारत मिशन (नगरीय) के अंतर्गत नगर पालिका परिषद लखीमपुर एवं क्रीड़ा भारती के संयुक्त तत्वावधान में शहर के मेमोरियल मैदान में आयोजित लखीमपुर खेल महोत्सव सीजन–2 के तीसरे दिन विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं का सफल आयोजन किया गया।

क्रिकेट प्रतियोगिता में माही 11 एवं ऑफिशियल 11 के मध्य मुकाबला खेला गया, जिसमें माही 11 ने 106 रनों से शानदार जीत दर्ज की। इस मैच में सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाज़ सौरभ कुमार, सर्वश्रेष्ठ गेंदबाज़ करण तथा सर्वश्रेष्ठ क्षेत्ररक्षक लवकुश रहे, जबकि मैन ऑफ द मैच का खिताब आनंद प्रकाश को प्रदान किया गया।

दूसरा क्रिकेट मैच डाबला 11 एवं डेंजर बॉयज़ के बीच खेला गया, जिसमें डाबला 11 ने 144 रनों से विजय प्राप्त की। इस मुकाबले में सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाज़ विराट, सर्वश्रेष्ठ गेंदबाज़ वैभव, सर्वश्रेष्ठ क्षेत्ररक्षक आकाश रहे तथा मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार आकाश को दिया गया।

कबड्डी प्रतियोगिता में जूनियर वर्ग बालिकाओं के अंतर्गत युवराज दत्त कॉलेज एवं आर. इंडियन पब्लिक स्कूल, निघासन के मध्य मुकाबला हुआ, जिसमें युवराज दत्त कॉलेज की टीम विजयी रही। बालक वर्ग कबड्डी में 8 टीमों ने अगले चरण में प्रवेश किया। फाइनल मुकाबला डॉ. रवि मेमोरियल कबड्डी टीम एवं बेहड़ा लाल टीम, मितौली के मध्य रोमांचक रहा, जिसमें बेहड़ा लाल टीम मितौली ने विजय प्राप्त की।

क्रिकेट एवं कबड्डी प्रतियोगिताओं के विजेता एवं उपविजेता खिलाड़ियों/टीमों को माननीय सदर विधायक श्री योगेश वर्मा जी एवं नगर पालिका अध्यक्ष डॉ. इरा श्रीवास्तव जी द्वारा मेडल एवं प्रमाण पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया।

हॉकी प्रतियोगिता गुरु नानक इंटर कॉलेज प्रांगण स्थित गुरु नानक स्पोर्ट्स अकादमी में आयोजित की गई। बॉयज़ अंडर–17 वर्ग में अजमानी इंटरनेशनल बनाम लालपुर स्टेडियम का मैच लालपुर स्टेडियम ने 7–1 से जीता। अंडर–14 वर्ग में गुरु नानक स्पोर्ट्स अकादमी बनाम लालपुर स्टेडियम का मुकाबला लालपुर स्टेडियम ने 5–2 से अपने नाम किया। वहीं अंडर–17 वर्ग में गुरु नानक इंटर कॉलेज बनाम गुरु नानक स्पोर्ट्स अकादमी के मैच में गुरु नानक स्पोर्ट्स अकादमी ने 2–0 से विजय दर्ज की।

इस अवसर पर नगर पालिका अधिशासी अधिकारी संजय कुमार, क्रीड़ा भारती के जिला अध्यक्ष कपिल श्रीवास्तव, सेवक सिंह अजमानी, इंद्रेश गुप्ता (जीवन ट्रांसपोर्ट), खेल महोत्सव के संयोजक आशीष सिंह चौहान, कनिष्क बरनवाल जी, इंजीनियर दुर्गेश वर्मा, आशीष श्रीवास्तव, जितेंद्र अवस्थी, विनय मौर्य, जेई समरा सईद, सभासदगण, समस्त खेल प्रभारी एवं नगर पालिका के कर्मचारीगण उपस्थित रहे।

(Udaipur Kiran) / देवनन्दन श्रीवास्तव

Share

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *