लोकतंत्र पर संकट, मनरेगा और अरावली को बचाने की लड़ाई तेज होगी: डोटासरा

लोकतंत्र पर संकट, मनरेगा और अरावली को बचाने की लड़ाई तेज होगी: डोटासरा

जयपुर, 28 दिसंबर (Udaipur Kiran) . Rajasthan प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा ने आरोप लगाया है कि केंद्र और राज्य में सत्तारूढ़ सरकारें लोकतांत्रिक मूल्यों को कमजोर कर रही हैं और आम नागरिकों के संवैधानिक अधिकारों पर लगातार अंकुश लगाया जा रहा है. उन्होंने कहा कि कांग्रेस शासनकाल में लागू जनकल्याणकारी कानूनों और योजनाओं को कमजोर करने का प्रयास किया जा रहा है, जिससे गरीब, किसान और श्रमिक वर्ग सबसे अधिक प्रभावित हो रहा है.

डोटासरा sunday को कांग्रेस स्थापना दिवस के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में बोल रहे थे. उन्होंने कहा कि मनरेगा के तहत ग्रामीण क्षेत्रों में गरीब परिवारों को मिला काम का अधिकार छीना जा रहा है और अब यह तय करने का अधिकार केंद्र अपने हाथ में लेना चाहती है कि किस राज्य या जिले में रोजगार दिया जाएगा. उन्होंने इसे राजनीतिक भेदभाव का माध्यम बताते हुए कहा कि विपक्ष शासित राज्यों के साथ सौतेला व्यवहार किया जा रहा है.उन्होंने राज्य सरकार पर भी निशाना साधते हुए कहा कि प्रदेश में भ्रष्टाचार चरम पर है और डबल इंजन की सरकार भ्रष्टाचार को रोकने में पूरी तरह विफल साबित हुई है. आमजन के रोजमर्रा के काम तक नहीं हो पा रहे हैं और पूरी व्यवस्था भ्रष्टाचार में डूबी हुई है.

अरावली पर्वतमाला को लेकर डोटासरा ने कहा कि इसकी नई परिभाषा गढ़कर खनन को बढ़ावा देने की कोशिश की जा रही है, जो प्रदेश के पर्यावरण और भविष्य के लिए घातक है. उन्होंने चेतावनी दी कि यदि अरावली को नुकसान पहुंचा तो रेगिस्तान का विस्तार होगा, वर्षा प्रभावित होगी और प्रदेश में जल संकट और गहराएगा.

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि कांग्रेस पार्टी मनरेगा में रोजगार के अधिकार और अरावली पर्वतमाला की रक्षा को लेकर प्रदेशभर में जनजागरण अभियान चला रही है. जिला, ब्लॉक और बूथ स्तर तक पार्टी कार्यकर्ता जनता के बीच जाकर सरकार की नीतियों के खिलाफ जागरूकता फैला रहे हैं.

उन्होंने बताया कि अखिल Indian कांग्रेस कमेटी के निर्देश पर 5 जनवरी से देशव्यापी आंदोलन शुरू किया जाएगा, जिसमें Rajasthan कांग्रेस पूरी मजबूती के साथ भाग लेगी. डोटासरा ने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे एकजुट होकर लोकतंत्र और आमजन के अधिकारों की रक्षा के लिए संघर्ष करें. इस अवसर पर जयपुर स्थित Rajasthan प्रदेश कांग्रेस कमेटी मुख्यालय पर पार्टी का ध्वज फहराया गया और एक विचार गोष्ठी का आयोजन किया गया. इस अवसर पर नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली, पूर्व प्रदेशाध्यक्ष डॉ. सी. पी. जोशी और कांग्रेस नेता सुनील शर्मा ने भी अपने विचार रखे. सगोष्ठी में कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं ने भाग लिया.

—————

(Udaipur Kiran)

Leave a Comment