Skip to content
Friday, 30 October 2026
BREAKING
UTTRAKHAND

गांधी व शास्त्री की जयंती की पूर्व बेला कर क्रॉस कंट्री दौड़

गोपेश्वर में आयोजित क्रास कंट्री दौड़ में दमखम दिखाती बालिकाएं।

गोपेश्वर, 01 अक्टूबर (Udaipur Kiran News) । खेल विभाग चमोली के तत्वाधान में बुधवार को राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री स्व. लाल बहादुर शास्त्री की जयंती की पूर्व वेला पर चार आयु वर्ग में क्रॉस कंट्री दौड़ आयोजित की गई।

राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और स्व. लाल बहादुर शास्त्री की जयन्ती पर स्पोटर््स स्टेडियम गोपेश्वर से घिघंराण मोटर मार्ग के चिह्नित स्थलों तक बालक एवं बालिकाओं की चार आयु वर्ग में क्रॉस कंट्री दौड़ करवाई गई। इसमें अंडर 14 वर्ष के बालकों के लिए तीन किमी दौड़ में जीआईसी बैरागना के कृष्णा बिष्ट ने प्रथम, जीआईसी डुग्री मैकोट के दीपक कुमार ने द्वितीय, सरस्वती विद्या मन्दिर गोपेश्वर के आर्यन ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।

इसी वर्ग में अंडर 17 वर्ष की पांच किमी दौड़ में जीआईसी बैरांगना के तनिष ठाकुर, आयूष फरस्वाण, अंकित बिष्ट ने प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान पर रहे।

बालिका वर्ग में अंडर 14 वर्ष की तीन किमी दौड़ में जीआईसी बैरांगना की आरूषी नेगी ने प्रथम, खेलो इण्डिया गोपेश्वर की कोमल ने द्वितीय, नेशनल पब्लिक स्कूल गोपेश्वर की जीया ने तृतीय, प्राप्त किया। अंडर 17 आयु वर्ग की बालिकाओं पांच किमी दौड़ में जीआईसी डुग्री मैकोट की मिनाक्षि और बेबी ने क्रमशः प्रथम एवं द्वितीय, जीजीआईसी गोपेश्वर की हिमांशी ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।

विजेता खिलाड़ियों को सहायक सैनिक कल्याण एवं पुर्नवास अधिकारी कमल सिंह झिक्वांण और जिला बैडमिंटन एसोसिएशन के अध्यक्ष हेमन्त दरमोड़ा, गोपीनाथ वालीबॉल संघ के अध्यक्ष अशोक रावत के हाथों पुरस्कृत किया गया। इस अवसर पर प्रभारी जिला क्रीड़ाधिकारी श्री मोहित सिंह, यातायात उप निरीक्षक दिगम्बर सिंह उनियाल, स्वास्थ्य विभाग के डॉ. अस्विन रस्यिाल, नर्सिगं अधिकारी रजनी तथा खेल विभाग के रश्मि बिष्ट, एनएस नेगी, प्रेम सिंह रावत रमेश पंखोली, तनवीर अहमद, आदि मौजूद रहे।

(Udaipur Kiran) / जगदीश पोखरियाल

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *