Skip to content
Friday, 30 October 2026
BREAKING
RAJASTHAN

आरोग्य शिविरों में उमड़ी भीड़: रोगियों को मिली निःशुल्क स्वास्थ्य सेवाऐं

आरोग्य शिविरों में उमड़ी भीड़:रोगियों को मिली निःशुल्क स्वास्थ्य सेवाऐं

जयपुर, 15 दिसंबर (Udaipur Kiran) । राजस्थान सरकार के दो वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में और जनस्वास्थ्य को सुदृढ़ बनाने के उद्देश्य से जिले में सोमवार को जिले में आरोग्य शिविरों का आयोजन किया गया। जिले के समस्त जिला, उपजिला, सैटेलाईट, सीएचसी, पीएचसी, यूपीएचसी एवं उपस्वास्थ्य केन्द्रों पर आयोजित आरोग्य शिविरों में बड़ी संख्या में मरीजों ने स्वास्थ्य-लाभ लिया।

सीएमएचओ प्रथम डॉ. रवि शेखावत और सीएमएचओ द्वितीय डॉ. मनीष मित्तल ने बताया कि राजस्थान सरकार के दो वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में सोमवार को आयोजित हुए आरोग्य शिविरों में जिले के चिकित्सा संस्थानों पर समस्त तीस वर्ष से अधिक आयु वर्ग के व्यक्तियों की स्क्रीनिंग की गई। उनकी बीएमआई, बीपी, शुगर, एवं कॉमन कैंसर की जांच की गई। साथ ही बीपी व शुगर की जांच में पॉजिटिव पाये जाने व फॉलोअप पर आने वाले मरीजों का नियमानुसार उपचार किया गया। मरीजों की सूचना ऑनलाइन पोर्टल पर इंद्राज की गई। आरोग्य शिविरों में टीबी मुक्त भारत अभियान के अंतर्गत टीबी के संभावित लक्षणों वाले रोगियों की पहचान कर उपचार किया गया। आरोग्य शिविरों में रक्तदान शिविरों का भी आयोजन किया गया।

आरोग्य शिविरों के प्रभारी आरसीएचओ प्रथम डॉ. आशा मीणा और आरसीएचओ द्वितीय डॉ. प्रमिला मीणा ने बताया कि शिविरों में शिशुओं के टीकाकरण के साथ ही सभी गर्भवती महिलाओं का बारह सप्ताह से पूर्व पंजीकरण व प्रसव पूर्व चार जांचे, हिमोग्लोबिन, ब्लड प्रेशर आदि जांच की गई। साथ ही उन्हें बेहतर स्वास्थ्य के लिए जीवन शैली में परिवर्तन के लिए आवश्यक परामर्श दिया गया।

—————

(Udaipur Kiran)

Share

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *