Skip to content
Wednesday, 28 October 2026
BREAKING
RAJASTHAN

रामदेवरा में कार्तिक दूज पर उमड़ी लाखों की भीड़

रामदेवरा में कार्तिक दूज पर उमड़ी लाखों की भीड़

जैसलमेर, 23 अक्टूबर (Udaipur Kiran News) ।कार्तिक शुक्ल पक्ष की दूज के अवसर पर गुरुवार को जिले के रामदेवरा में बाबा रामदेव की समाधि पर श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी। इस दौरान बाबा की समाधि पर श्रवण मुकुट स्थापित किया गया। भीड़ के कारण पोकरण रोड, नाचना रोड और नेशनल हाईवे पर यातायात जाम की स्थिति बनी। दूज के दिन सुबह अभिषेक के बाद बाबा की समाधि पर श्रवण मुकुट लगाया गया। शुक्ल पक्ष की दूज के दिन मुकुट स्थापित करने की परंपरा है। श्रद्धालु इस अवसर पर विशेष पूजा-अर्चना करते हैं और शृंगार आरती के बाद मुकुट स्थापना की जाती है। सुबह 3 बजे से ही श्रद्धालुओं की लंबी कतारें लगी हुई है। सुबह 3 बजे से ही श्रद्धालुओं की लंबी कतारें लगी हुई है। भीड़ को नियंत्रित करने के लिए अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया है। पोकरण, भणियाणा, लाठी थाना के साथ आरएसी का जाब्ता भी लगाया गया है। रामदेवरा में वाहनों की एंट्री बंद यात्री वाहनों की अधिकता के कारण रामदेवरा की मुख्य सड़कों पर जाम लग गया। पोकरण रोड, नाचना रोड और नेशनल हाईवे पर यातायात बाधित रहा। कस्बे के अंदर वाहनों का प्रवेश पूरी तरह बंद कर दिया गया और यातायात पुलिस ने जगह-जगह बैरिकेडिंग की। श्रद्धालुओं ने बाबा की आस्था के केंद्र रामसरोवर तालाब, परचा बावड़ी और झूला पालना के दर्शन भी किए। गुजरात, मध्यप्रदेश, महाराष्ट्र सहित राजस्थान के विभिन्न जिलों से बड़ी संख्या में श्रद्धालु रामदेवरा पहुंचे।

—————

(Udaipur Kiran) / चन्द्रशेखर

Share

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *