Skip to content
Thursday, 29 October 2026
BREAKING
CRIME

एपीके फाइल भेजकर साइबर अपराधियों ने खाते से निकाले 8 लाख रुपए

प्रतीकात्मक छवि

नोएडा, 19 दिसंबर (Udaipur Kiran) । साइबर जालसाजों ने वाहन के चालान के नाम पर एपीके फाइल भेजकर मोबाइल को हैक कर लिया और 8 लाख रुपये खाते से निकाल लिया। ठगों ने व्हाटस एप पर एपीके फाइल भेजकर ठगी की वारदात को अंजाम दिया। इस मामले में पीडि़त की शिकायत पर साइबर क्राइम थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

उन्होंने बताया कि सेक्टर-34 निवासी विनोद कुमार ने रिपोर्ट दर्ज कराई है कि वह एक प्राइवेट कंपनी में अधिकारी हैं। उनके मोबाइल पर 10 दिसंबर को एक अनजान नंबर से वॉट्सऐप पर एपीके फाइल आई। जिसमें आरटीओ चालान लिखा हुआ था। पीड़ित ने उसे देखने के लिए डाउनलोड कर लिया। इसके बाद मोबाइल पर एक एप डाउनलोड हो गया। जब उन्होंने इसे हटाना चाहा तब काफी प्रयास के बाद भी एप नहीं हटा। इस दौरान जालसाजों ने मोबाइल हैक कर लिया। इसके बाद साइबर ठगों ने पीड़ित के मोबाइल का एक्सेस हैक कर बैंकिंग जानकारी हासिल कर ली। आरोपी उनके एटीएम का पासवर्ड भी बदल दिए, साथ ही नेट बैंकिंग पर फर्जी पासवर्ड लगाकर बैंक से आठ लाख रुपये निकाल लिए। इसके बाद उन्होंने एनसीआरपी पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराई। एडीसीपी का कहना है कि इस मामले में साइबर थाने में प्राथमिकी दर्ज की गई है।

—————

हिन्दुस्थान/सुरेश

(Udaipur Kiran) / सुरेश चौधरी

Share

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *