Skip to content
Thursday, 29 October 2026
BREAKING
MAHARASHTRA

साइबर धोखाधड़ी मामला : कस्टम अधिकारी के बेटे की आत्महत्या के मामले में 4 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज

मुंबई, 14 अक्टूबर (Udaipur Kiran News) । महाराष्ट्र के मुंबई में साइबर धोखाधड़ी मामले में आत्महत्या करने वाले कस्टम अधिकारी के बेटे के मामले में राजकीय रेलवे पुलिस (जीआरपी) ने चार लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। इस मामले में साइबर आरोपितों, गोविंद अहिरवार, सुशील कुमार मिश्रा, अमन अब्बास और हरजीत सिंह संधू की तलाश कर रही है।

कुर्ला जीआरपी के वरिष्ठ निरीक्षक संभाजी यादव ने मंगलवार को बताया कि पवई में अपने परिवार के साथ रहने वाले कॉलेज के छात्र विवेक को इस साल के शुरुआत में एक गेमिंग प्लेटफॉर्म का पता चला था। क्विज़ कम इन्वेस्टमेंट गेम में यदि आप सही उत्तर देते थे, तो पैसा आपके खाते में स्थानांतरित कर दिया जाता था। 15 जुलाई को विवेक ने 1,000 रुपये का निवेश किया और 2,000 रुपये प्राप्त किए। बाद में 8,000 रुपये का निवेश करने के बाद उन्हें 16,000 रुपये मिले। यह विश्वास दिलाकर कि यह एक वास्तविक मंच है, उन्हें 4 लाख रुपये के निवेश की योजना की पेशकश की गई थी।

इसके बाद छात्र विवेक ने 80,000 रुपये का निवेश किया, तो उन्होंने अपने पिता को एक और 1 लाख रुपये स्थानांतरित करने के लिए कहा और उन्हें बताया कि उन्होंने ऑनलाइन ऐप की प्रामाणिकता की जांच की है और यह वास्तविक है। इसके बाद जब विवेक ने आनलाईन ऐप में जमा करने के लिए और पैसे मांगे, तो उनके पिता ने मना कर दिया । विवेक के पिता ने उन्हें बताया कि यह एक धोखाधड़ी है, लेकिन आरोपित टेलीग्राम के ज़रिए विवेक को परेशान करता रहा और पैसे चुकाने के लिए कहता रहा और कहा कि अगर अतिरिक्त पैसे नहीं दिए तो वह अपना सारा निवेश किया हुआ पैसा गँवा देगा। लेकिन विवेक के पिता ने बेटे से कहा कि वह खोए हुए पैसों को भूल जाए और आगे से पैसे न भेजे क्योंकि वह उसे भी गँवा देंगे।

पुलिस ने बताया कि इसके बाद 17 जुलाई को विवेक विक्रोली और घाटकोपर के बीच एक चलती ट्रेन के सामने आत्महत्या कर ली। उसने एक सुसाइड नोट भी छोड़ा, जिसमें सब कुछ लिखा था। इसके बाद पुलिस ने विवेक का शव बरामद किया और सुसाइड नोट के आधार पर जांच शुरु किया। जाँच के दौरान पुलिस को पता चला कि पैसा मध्य प्रदेश और अन्य राज्यों के खातों में स्थानांतरित किया गया था। इसके बाद, पुलिस ने गोविंद अहिरवार, सुशील कुमार मिश्रा, अमन अब्बास और हरजीत सिंह संधू नामक खाताधारकों के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने का मामला दर्ज किया है।

जीआरपी के वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक ने कहा कि वे आरोपितों द्वारा बैंक खाता खोलते समय दिए गए आवासीय पते पर टीमें भेजेंगे और आरोपितों को गिरफ्तार करने का प्रयास कर रहे हैं।

—————

(Udaipur Kiran) यादव

Share

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *