Skip to content
Wednesday, 28 October 2026
BREAKING
CRIME

स्वास्थ्य विभाग के रिटायर्ड निदेशक के साथ साइबर ठगी, मुकदमा दर्ज

प्रतीकात्मक छवि

नोएडा, 17 दिसंबर (Udaipur Kiran) । थाना सेक्टर 113 में स्वास्थ्य विभाग से रिटायर्ड अतिरिक्त निदेशक ने आईजीएल गैस का बिल जमा कराने के नाम पर साइबर अपराधियों द्वारा एक लाख 97 हजार 245 रुपये उनके खाते से निकाले जाने की तहरीर दी है। पीड़ित की शिकायत पर मामला दर्ज कर पुलिस जांच कर रही है।

थाना सेक्टर 113 के निरीक्षक कृष्ण गोपाल शर्मा ने बुधवार काे बताया कि बीती रात मंगलवार को सेक्टर 76 स्थित आम्रपाली सिलिकॉन सिटी में रहने वाले स्वास्थ्य विभाग से रिटायर्ड अतिरिक्त निदेशक डाॅक्टर राजेश्वर कुमार वत्स ने थाने में तहरीर दी। जिसमें बताया गया कि उनके मोबाइल फोन पर एक मैसेज आया, जिसमें कहा गया कि आईजीएल गैस कंपनी का पेमेंट बकाया है। तुरंत भर दीजिए नहीं तो कनेक्शन कट जाएगा। उन्होंने काॅल करने वाली की बात पर विश्वास किया। पीड़ित के अनुसार झांसे में लेकर जालसाज ने उनसे उनके डेबिट कार्ड की डिटेल ली तथा उनके खाते से धोखाधड़ी कर एक लाख 97 हजार 245 रूपये निकाल लिया। थाना प्रभारी ने बताया कि पीड़ित की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस मामले की जांच कर रही है।

—————

(Udaipur Kiran) / सुरेश चौधरी

Share

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *