Skip to content
Thursday, 29 October 2026
BREAKING
CRIME

साइबर ठगी : श्रमिक को पता नहीं चला कब निकल गए 3.91 लाख रुपए

jodhpur

जोधपुर, 19 दिसम्बर (Udaipur Kiran) । शहर में एक श्रमिक के साथ साइबर ठगी हो गई। अज्ञात ठगों ने पीडि़त के दो बैंक खातों से महज दो दिनों के भीतर 3.91 लाख रुपए डेबिट कर लिए। जब खाते से लगातार पैसे निकलने की जानकारी मजदूर को मिली तो उसके होश उड़ गए। पीडि़त ने भगत की कोठी थाने में रिपोर्ट दर्ज कराते हुए धोखाधड़ी की शिकायत की है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

कुम्हारों का बास भगत की कोठी क्षेत्र में रहने वाले रविन्द्र कुमार पुत्र फूलचंद प्रजापत ने थाने में रिपोर्ट देकर बताया कि वह मजदूरी करता है। नौ और दस दिसंबर को उसके अकाउंट से लाखों की राशि निकाली गई। पीडि़त ने बताया कि नौ दिसंबर को उसके यूको बैंक के अकाउंट से 99 हजार रुपए और बैंक ऑफ बड़ौदा के अकाउंट से 94 हजार रुपए निकाल लिए गए। इतना ही नहीं आरोपी ने इसके बाद दूसरे दिन 10 दिसंबर को फिर उसके दोनों बैंकों के अकाउंट से 99-99 हजार रुपए निकाल लिए। इस तरह दोनों बैंकों के अकाउंट से दो दिन में कुल 3 लाख 91 हजार रुपए डेबिट हुए। जिसकी जानकारी उसे बाद में पता पता चली। पीडि़त को जब ठगी का पता चला तो उसने घटना की शिकायत साइबर क्राइम पोर्टल पर दर्ज कराई। लेकिन वहां कार्रवाई में हुई देरी के कारण पीडि़त थाने पहुंच गया और रिपोर्ट दर्ज कराई। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।

(Udaipur Kiran) / सतीश

Share

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *