Skip to content
Friday, 30 October 2026
BREAKING
HARYANA

साइबर ठग ऑनलाइन पार्ट टाइम जॉब ऑफर देकर कर रहे ठगी: पुलिस अधीक्षक

पानीपत पुलिस अधीक्षक भूपेंद्र सिंह फाइल फोटो

पानीपत, 23 दिसंबर (Udaipur Kiran) । पानीपत पुलिस अधीक्षक भूपेंद्र सिंह ने मंगलवार को साइबर फ्रॉड बारे जानकारी देते हुए बताया कि इंटरनेट की दुनिया में साइबर अपराधी ठगी के नए-नए तरीके अपना कर लोगों के साथ ठगी की वारदातों को अजाम दे रहे हैं। साइबर ठगों द्वारा सोशल मीडिया पर लोगों को विभिन्न प्रकार के प्रलोभन देकर ठगी की वारदातों को अंजाम दिया जा रहा है। इनमें से एक ऑनलाइन पार्ट टाइम जॉब ऑफर का झूठा प्रलोभन देकर लोगों के साथ ठगी करने का तरीका भी अपनाया जा रहा है।

साइबर ठग लोगों को ऑनलाइन पार्ट टाइम जॉब देने का ऑफर करते हुए दिन में 1 से 2 घंटे तक काम करके हजारों रूपये प्रतिदिन कमाने का लालच देते है। इस प्रकार के लुभावने ऑफर को देखकर लोग आसानी से इनके चंगुल में फस जाते है। साइबर ठग पार्ट टाइम ऑनलाइन जॉब करने के लिए लोगों को एसएमएस, व्हाट्सएप, टेलीग्राम मैसेजिंग, वैबसाइट, मोबाइल एप वा अन्य माध्यमों से लिंक भेजते है और उस लिंक को आगे अन्य लोगों को फॉरवर्ड करके अधिक पैसा कमाने के लिए कहा जाता है।

लिंक को फॉरवर्ड करने के नाम पर बोनस का लालच भी दिया जाता है। उन्होंने आमजन से अपील करते हुए कहा कि ऐसे किसी भी प्रकार के प्रलोभन में न आए और अपनी निजी जानकारी किसी के साथ शेयर न करें। अंजान व्यक्तियों से प्राप्त लिंक पर क्लिक न करे। साइबर ठग इन लिंक के माध्यम से आपकी निजी जानकारी हासिल करके आपके साथ ठगी करते है और आपकी जमा पूंजी को हड़प जाते है।

—————

(Udaipur Kiran) / अनिल वर्मा

Share

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *