साइबर ठगों ने महिला डॉक्टर का मोबाइल हैक कर खाते से उड़ाए 8.50 लाख, रिपोर्ट दर्ज

साइबर ठगी : फेरी लगाने वाले युवक को बैंककमी बताकर उड़ाए 1.39 लाख रुपये

मुरादाबाद, 01 दिसम्बर (Udaipur Kiran) . साइबर ठगों ने महिला डॉक्टर का मोबाइल हैक कर उनके खाते से 8.50 लाख रुपये उड़ा लिए हैं. हैरानी की बात है कि महिला डॉक्टर ने न किसी को ओटीपी बताया और न खाते की जानकारी किसी से शेयर की, बावजूद इसके उनके खाते से रकम उड़ा ली गई. सिविल लाइंस थाने की पुलिस ने पीड़िता की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर साइबर सेल की मदद से इस मामले की जांच शुरू कर दी है.

थाना सिविल लाइंस क्षेत्र के आशियाना कॉलोनी निवासी डॉ. पारुल बेनिवाल ने दर्ज कराई प्राथमिकी में बताया कि वह संभल में तैनात हैं. इंडियन बैंक में उनका खाता है. आठ अगस्त 2025 को उन्होंने अपना फोन चेक किया तो पता चला कि रात 12 बजे से सुबह आठ बजे के बीच उनके खाते से 8.50 लाख रुपये किसी दूसरे खाते में ट्रांसफर किए गए हैं. यह रकम कई बार डॉक्टर ने न तो किसी को ओटीपी बताया और न शेयर की खाते की जानकारी में ट्रांसफर की गई है. डॉ. पारुल का कहना है कि उन्होंने न तो किसी को कोई डिटेल शेयर की और न ही कोई ओटीपी बताया, फिर भी उनके खाते से रकम किसी दूसरे खाते में ट्रांसफर हो गई है. लगता है कि साइबर ठगों ने उनका मोबाइल हैक करने के बाद इस वारदात को अंजाम दिया है.

पीड़िता ने इस मामले की शिकायत साइबर सेल में की थी. अब एक माह बाद पुलिस ने उनकी तहरीर पर प्राथमिकी दर्ज की है.

एसपी सिटी कुमार रणविजय सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर Monday को प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है. साइबर सेल की मदद से सिविल लाइंस थाने की पुलिस इस मामले में जांच आगे बढ़ा रही है.

(Udaipur Kiran) / निमित कुमार जायसवाल

Leave a Comment