Skip to content
Friday, 30 October 2026
BREAKING
RAJASTHAN

फ्लैट की चौथी मंजिल पर तेज धमाके के साथ सिलेंडर फटा

फ्लैट की चौथी मंजिल पर तेज धमाके के साथ सिलेंडर फटा

जयपुर, 29 दिसंबर (Udaipur Kiran) । करणी विहार थाना इलाके में एक फ्लैट की चौथी मंजिल पर सिलेंडर में अचानक से आग लग गई। जिसके बाद अपार्टमेंट में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। सनसनी तो तब फैली जब सिलेंडर तेज धमाके के साथ फट गया और बालकनी की दीवार तोड़कर चौथी मंजिल से नीचे आ गिरा। तेज धमाके के कारण अपार्टमेंट में लगी खिड़कियां के कॉच टूट गए। कॉच तेज धमाके साथ घटना स्थल पर मौजूद एक पुलिसकर्मी के हाथ में घुस गए और वो जख्मी हो गया। जिसके बाद मौके पर मौजूद अन्य पुलिस कर्मियों ने घायल को एम्बुलेंस की मदद से तुरंत सवाई मानसिंह अस्पताल भिजवाया। आग लगने की सूचना पर मौके पर दमकल विभाग मौके पर पहुंची और कुछ ही देर में आग पर काबू पा लिया।

थानाधिकारी हवा सिंह ने बताया कि थाना इलाके में स्थित गांधी नगर वेस्ट के गिरिराज विहार में विनायक अपार्टमेंट मालिक सोमवार सुबह पूजा-अर्चना करने के बाद घर से निकल गए और कुछ देर बाद ही वापस आया तो देखा की घर के अंदर से धुंआ निकलता दिखाई दिया। पीड़ित ने तुंरत दरवाजा खोला तो अंदर की बालकनी में आग की लपेटे दिखाई दी। स्थानीय लोगों की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने फ्लैट के अंदर फंसे लोगों को बाहर निकाला। इसी दौरान बालकनी में रखा सिलेंडर तेज धमाके के साथ फट गया और बालकनी की दीवार तोड़कर चौथी मंजिल से नीचे आ गिरा। सिलेंडर ब्लास्ट से फ्लैट में लगे शीशे टूट गए। टूटे हुए शीशे हेड कॉन्स्टेबल शंकर लाल के हाथों में घुसने से वह लहूलुहान होकर घायल हो गया। फायर बिग्रेड की दो गाड़ियों मौके पर पहुंची थी और 15 मिनट में आग पर काबू पा लिया गया था।

—————

(Udaipur Kiran)

Share

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *