Skip to content
Thursday, 29 October 2026
BREAKING
UDAIPUR

डबोक-चित्तौड़गढ़ स्टेट हाईवे की हालत बदहाल, टोल वसूली पर उठे सवाल

उदयपुर, 18 अगस्त (Kiran News)। डबोक-चित्तौड़गढ़ वाया मावली स्टेट हाईवे की जर्जर हालत ने क्षेत्रवासियों और वाहन चालकों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। हाईवे पर गड्ढों और टूटी सड़क के चलते आए दिन दुपहिया और चार पहिया वाहन दुर्घटनाग्रस्त हो रहे हैं। बावजूद इसके, टोल नाके पर लगातार टोल वसूली जारी है, जिससे लोगों में भारी नाराजगी है।

क्षेत्रवासियों का आरोप: खराब सड़क पर टोल पूरी तरह अवैध

स्थानीय ग्रामीणों के अनुसार, हाईवे पर सड़क की स्थिति बेहद खराब है। बावजूद इसके, टोल की अवैध वसूली नियमित रूप से हो रही है। डबोक से मावली तक सड़क कई जगहों पर पूरी तरह टूट चुकी है, लेकिन टोल वसूलने का सिलसिला नहीं रुका। टोल नाके से महज दो किलोमीटर आगे नाहर मगरा, बोयणा सहित पूरे हाईवे पर सड़क की हालत बेहद खस्ताहाल है, जिससे वाहन चालकों को जान जोखिम में डालकर यात्रा करनी पड़ रही है।

हादसों की बढ़ती संख्या, प्रशासन उदासीन

इस मार्ग पर लगातार हादसों की खबरें सामने आ रही हैं। स्थानीय लोगों ने इस समस्या को लेकर कई बार विधायक पुष्कर डांगी और सांसद सीपी जोशी से भी शिकायत की, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हो सकी है। लोगों का कहना है कि जब तक सड़क की मरम्मत नहीं होती, तब तक टोल वसूली पर रोक लगनी चाहिए। क्षेत्रवासियों ने प्रशासन से मांग की है कि सड़क की मरम्मत जल्द से जल्द करवाई जाए और खराब सड़क पर हो रही टोल वसूली को अविलंब रोका जाए।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *