दलितों ने इंडिया गठबंधन को बिहार में खारिज किया : डॉ. लालजी प्रसाद निर्मल

डॉ. लालजी प्रसाद निर्मल

लखनऊ,14 नवम्बर (Udaipur Kiran) . Uttar Pradesh अनुसूचित जाति वित्त एवं विकास निगम के पूर्व अध्यक्ष एवं सदस्य विधान परिषद डॉ. लालजी प्रसाद निर्मल ने कहा कि दलित समाज ने Bihar राज्य से इंडिया गठबंधन के झूठ को खारिज करने की शुरुआत कर दी है. Bihar में एनडीए की जीत से एक बार फिर यह साबित हो गया है कि भाजपा ने दलितों के हितों व उनके विकास के लिए जो उल्लेखनीय कार्य किये हैं, उसी ध्यान में रखकर दलित समाज ने Bihar में भाजपा नीत एनडीए गठबंधन के पक्ष में एकतरफा वोट करके न्याय के गठबंधन को भारी जीत दिलायी है.

डॉ. निर्मल ने बयान जारी कर कहा कि Bihar में एनडीए गठबंधन की तरफ जिस तरह से दलित समाज की एकतरफा बयार बही है, उससे साफ है कि Uttar Pradesh में योगी जी के नेतृत्व में एक साल बाद होने वाले विधानसभा सभा चुनाव में भी दलित समाज मजबूती के साथ भाजपा के साथ खड़ा दिखेगा. आंबेडकर विरोधी और आरक्षण विरोधी समाजवादी पार्टी अब यूपी में कभी सत्ता में नहीं आएगी. डॉ. निर्मल ने कहा कि भारत का संविधान और आरक्षण मोदी जी के नेतृत्व में पूरी तरह सुरक्षित है, उसे कोई खतरा नहीं है.

(Udaipur Kiran) / बृजनंदन

Leave a Comment