Skip to content
Thursday, 29 October 2026
BREAKING
MADHYA PRADESH

दमोहः अनुसूचित जाति- जन जाति सुरक्षा मंच का दमोह नगर में धरना

दमोह-अनुसूचित जाति जन जाति सुरक्षा मंच का दमोह नगर में धरना

दमोह, 17अक्टूबर (Udaipur Kiran News) । मध्य प्रदेश के दमोह नगर में शुक्रवार को विश्व हिन्दु परिषद एवं बजरंग दल के आव्हान पर अनुसूचित जाति- जन जाति सुरक्षा मंच के द्वारा धरना दिया गया। स्थानीय कीर्ति स्तम्भ के समीप आयोजित धरना लगभग दो घंटे से अधिक समय तक चला।

विश्व हिन्दु परिषद के जिला संयोजक अंजू खत्री ने बताया कि धर्मान्तरण को लेकर जो कानून बनाया जा रहा है उसका विरोध करने कुछ लोग सुप्रीम कोर्ट गये हुये हैं। हम देश भर में धरना प्रदर्शन करते हुये एैसे लोगों का विरोध कर रहे हैं। सरकार एवं सुप्रीम कोर्ट से उक्त मामले में हस्तक्षेप करते हुये धर्मान्तरण के मामले में सख्त कानून बनाने की मांग कर रहे है। वहीं नगर पुरोहित पं.चन्द्र गोपाल पौराणिक ने कहा कि धर्मान्तरण करने वाले अनुसूचित जाति जन जाति के लोगों को बरगलाकर धर्मान्तरण कराते हैं इसका विरोध हम सभी कर रहे है। उन्होने कहा गया है कि धर्म की रक्षा अगर हम करेगें तो धर्म हमारी रक्षा करेगा। इस अवसर पर बडी संख्या में समर्थकों की उपस्थिति रही।

—————

(Udaipur Kiran) / हंसा वैष्णव

Share

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *