Skip to content
Friday, 30 October 2026
BREAKING
DELHI

राष्ट्रीय संग्रहालय में डांसिंग गर्ल की रेप्लिका चोरी, मुकदमा दर्ज

नई दिल्ली, 22 सितंबर (Udaipur Kiran) । नई दिल्ली जिले के कर्तव्य पथ थाना क्षेत्र स्थित राष्ट्रीय संग्रहालय में शनिवार को डांसिंग गर्ल की रेप्लिका चोरी हो गई। घटना के बाद संग्रहालय में सुरक्षा में तैनात सीआईएसएफ कर्मियों ने तलाशी अभियान चलाकर एक व्यक्ति को पकड़ा। जांच में व्यक्ति के पास से रेप्लिका बरामद हुई। सीआईएसएफ कर्मियों ने इस मामले की जानकारी संग्रहालय में कार्यरत निखिल कुमार को दी। निखिल ने पुलिस को घटना के बारे में बताया। पुलिस ने सीआईएसएफ द्वारा पकड़े व्यक्ति को हिरासत में लिया। जांच में पकड़े गए सरमन मुखर्जी ने बताया कि वह प्रोफेसर है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।

पुलिस के अनुसार निखिल कुमार राष्ट्रीय संग्रहालय में काम करते है। पुलिस को दिए बयान में निखिल ने बताया कि 20 सितंबर की दोपहर करीब 2.40 बजे सीआईएसएफ में कार्यरत पीके पांडे ने उन्हें कॉल करके बताया कि डांसिंग गर्ल की रेप्लिका चोरी हो गया है। सूचना पाकर निखिल तुरंत मौके पर पहुंचे। इस बीच सीआईएसएफ ने एक व्यक्ति को पकड़ लिया, जिसके पास रेप्लिका थी।

—————

(Udaipur Kiran) / कुमार अश्वनी

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *