Skip to content
Friday, 30 October 2026
BREAKING
CRIME

आयकर विभाग का डाटा एन्ट्री ऑपरेटर चार हजार रुपये की रिश्वत लेते गिरफ्तार

आयकर विभाग का डाटा एन्ट्री ऑपरेटर चार हजार रुपये की रिश्वत लेते गिरफ्तार

जयपुर, 23 दिसंबर (Udaipur Kiran) । भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) की भिवाड़ी टीम ने मंगलवार को कार्रवाई करते हुए आयकर विभाग भिवाड़ी जिला खैरथल तिजारा (भारत सरकार) के डाटा एन्ट्री ऑपरेटर (संविदा)सुभाष चन्द उर्फ सोनू चार हजार रुपये की रिश्वत लेते गिरफ्तार किया गया। यह रिश्वत परिवादी ने पुराना पैन कार्ड बंद करने की एवज में मांगी गई थी।

एसीबी पुलिस महानिदेशक गोविंद गुप्ता ने बताया कि एसीबी भिवाड़ी टीम को परिवादी ने शिकायत दी कि उसने अपने पुराने पैन कार्ड को बंद करवाने के लिए आयकर विभाग भिवाड़ी में प्रार्थना पत्र देने पर भिवाडी कार्यालय के कर्मचारी (डाटा एन्ट्री ऑपरेटर) सुभाष चन्द उर्फ सोनू पुराना पैन कार्ड बंद करने के लिए पांच हजार रुपये की रिश्वत मांग रहा है।

जिस पर एसीबी भिवाड़ी के प्रभारी व उप अधीक्षक पुलिस (टीएलओ) परमेश्वर लाल ने शिकायत का सत्यापन कर ट्रेप की कार्रवाई करते हुए कर्मचारी सुभाष चंद्र उर्फ सोनू को चार हजार रुपये की रिश्वत लेते गिरफ्तार किया गया।

—————

(Udaipur Kiran)

Share

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *