Skip to content
Wednesday, 28 October 2026
BREAKING
RAJASTHAN

दौसा जिला प्रभारी मंत्री ने विकास रथ एवं सड़क सुरक्षा जागरूकता वाहन रैली को रवाना किया

दोसा में प्रचार रथ को रवाना करते उद्योग मंत्री कर्नल राज्यवर्धन राठौर

दौसा, 13 दिसंबर (Udaipur Kiran) । राज्य सरकार के कार्यकाल के दो वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर जिला स्तरीय कार्यक्रमों की शुरुआत शनिवार को हुई। इस अवसर पर जिला प्रभारी मंत्री कर्नल राज्यवर्धन राठौड़ ने ‘बढ़ता राजस्थान, हमारा राजस्थान’ विकास रथ एवं सड़क सुरक्षा जागरूकता वाहन रैली को रवाना किया। प्रभारी मंत्री ने जिले के पांचों विधानसभा क्षेत्रों में योजनाओं के प्रचार-प्रसार के लिए विकास रथों को कलक्ट्रेट परिसर से हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।

इस दौरान उन्होंने कहा कि यह रथ नगरीय क्षेत्रों के साथ दूरस्थ गांवों तक जाकर राज्य सरकार की उपलब्धियों, योजनाओं और जन कल्याणकारी नीतियों को आमजन तक पहुंचाएंगे। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा के नेतृत्व में प्रदेश सरकार ने गत दो वर्षों में ऐतिहासिक कार्य किए हैं, जिनकी जानकारी यह रथ आमजन तक पहुंचाएंगे। उन्होंने विकास रथों के संचालन की सघन मॉनिटरिंग करने तथा निर्धारित रूट के अनुसार संचालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। इस दौरान प्रभारी मंत्री ने परिवहन विभाग की ओर से निकाली गई सड़क सुरक्षा जागरूकता वाहन रैली को हरी झंडी दिखाई। ऑटो रिक्शा तथा दुपहिया वाहन चालकों ने रैली के माध्यम से सड़क सुरक्षा का संदेश दिया।

जिला कलक्टर देवेन्द्र कुमार, जिला पुलिस अधीक्षक सागर राणा, प्रादेशिक परिवहन अधिकारी दौसा नितिन कुमार बोहरा एवं जिला परिवहन अधिकारी संजीव भारद्वाज ने ‘नो हेलमेट, नो एंट्री’ एवं ‘नो सीट बेल्ट, नो एंट्री’ पोस्टर का विमोचन किया। इस दौरान जिले के विधायक, अधिकारी एवं अन्य जनप्रतिनिधि उपस्थित थे।

—————

(Udaipur Kiran) / चरणजीत

Share

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *