Skip to content
Wednesday, 28 October 2026
BREAKING
MADHYA PRADESH

इंदौर : घर में मिले पति-पत्नी के शव, बदबू आने पर पड़ोसियों ने दी पुलिस को सूचना

इंदौर में घर में मिले पति-पत्नी के शव
इंदौर में घर में मिले पति-पत्नी के शव

इंदौर, 18 दिसंबर (Udaipur Kiran) । मध्य प्रदेश के इंदौर में गुरुवार सुबह एक घर में पति-पत्नी के शव मिले हैं। बदबू आने पर पड़ोसियों ने पुलिस को सूचना दी थी। सूचना के बाद माैके पर पहुंची पुलिस काे घर के अंदर बेड पर पति और बाथरू में पत्नी का शव पड़ा मिला। पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भिजवा दिया है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

जानकारी अनुसार गुरुवार सुबह लसूड़िया थाना पुलिस काे सैटेलाइट जंक्शन क्षेत्र में एक घर से बदबू आने की सूचना मिली। सूचना मिलने के बाद पड़ताल के लिए टीम माैके पर पहुंची। यहां एक घर के अंदर से बदबू आ रही थी। पुलिस दरवाजा ताेड़कर घर के अंदर घुसी ताे वहां पति बेड पर और पत्नी का शव बाथरूम में पडा था। शव एक हफ्ते पुराने बताए जा रहे हैं। थाना प्रभारी तारेश सोनी के मुताबिक, मृतक का नाम कन्हैयालाल परनवाल और उनकी पत्नी का नाम स्मृति परनवाल है। जाे कि आजमगढ़ (यूपी) के रहने वाले हैं। पड़ोसियों नेबताया कि कन्हैया लकवाग्रस्त था। उसकी पत्नी की मानसिक स्थिति भी ठीक नहीं थी। पुलिस आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही है।

रहवासियों का कहना है कि आखिरी बार महिला को 10 दिन पहले देखा था। पड़ोसी दो-तीन दिनों से बात कर रहे थे कि दंपती नजर नहीं आ रहे हैं। आज कुछ लोग इकट्ठा हुए और बालकनी से झांककर पहली मंजिल पर देखा तो बदबू आ रही थी। इसके बाद पुलिस को सूचना दी। पड़ोसी राज बहादुर यादव ने बताया कि 2015 में ये मकान बना था। 2016 में पति-पत्नी शिफ्ट हुए थे। तब से यहीं रहते थे। कन्हैयालाल परनवाल पीथमपुर में नौकरी करते थे, लेकिन छह माह पहले लकवा लग गया था। जिसके बाद उन्हाेंने नौकरी छोड़ दी थी सिर्फ किराना और सब्जी लेने के लिए बाहर निकलते थे। 10 दिन पहले एसआईआर वाले आए थे, उसके पहले उनकी पत्नी यहां खड़े दिखी थीं। कोई रिलेटिव कभी नहीं आया। वे माेहल्ले के लाेगाें से भी ज्यादा बातचीत नहीं करते थे। पेपर वाला, दूध वाला और एसआईआर वाले भी दो बार आए पर वे बाहर निकल ही नहीं रहे थे। फिलहाल पुलिस ने शवाें काे पाेस्टमार्टम के लिए भेज कर आगे की पड़ताल शुरू कर दी है।

—————

(Udaipur Kiran) / नेहा पांडे

Share

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *