Skip to content
Friday, 30 October 2026
BREAKING
HARYANA

नारनौल में पुल के नीचे मिला शव, पुलिस जांच में जुटी

नारनाैल, 28 सितंबर (Udaipur Kiran News) । नारनौल के नजदीकी गांव नीरपुर के पास पुल के नीचे रविवार को एक व्यक्ति का शव पड़ा हुआ मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। मृतक की पहचान गांव शहरपुर निवासी 40 वर्षीय अभय सिंह के रूप में हुई है। सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंचकर पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लिया और शव को पोस्टमॉर्टम के लिए नागरिक अस्पताल पहुंचाया। पुलिस जांच में जुटी हुई है।

मिली जानकारी के अनुसार सदर थाना पुलिस को सूचना मिली थी कि नेशनल हाईवे नंबर 11 पर नीरपुर से थोड़ा आगे पुल के नीचे एक व्यक्ति का शव पड़ा हुआ है। जिसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लिया। आसपास के लोगों से पूछताछ करने पर उसकी पहचान गांव शहरपुर निवासी 40 वर्षीय अभय सिंह के रूप में हुई। इसकी जानकारी पुलिस ने गांव शहरपुर में उनके परिजनों को दी। मौके पर पहुंचे अभय सिंह के पिता रामसिंह ने शव शिनाख्त की। मृतक खेतीबाड़ी करता था। मृतक के तीन बच्चे, दो लड़की व एक लड़का है। मामलेे का अभी खुलासा नही हो पाया है। पुलिस जांच में जुटी है।

—————

(Udaipur Kiran) / श्याम सुंदर शुक्ला

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *