Skip to content
Wednesday, 28 October 2026
BREAKING
MADHYA PRADESH

भोपाल में रेलवे ट्रैक पर मिली किराना व्यापारी की लाश, दो दिन से थे लापता, पुलिस जांच में जुटी

रेलवे ट्रैक पर मिली किराना व्यापारी की लाश

भोपाल, 20 दिसंबर (Udaipur Kiran) । मध्य प्रदेश की राजधानी भाेपाल के भानपुर रेलवे ट्रैक पर शनिवार सुबह एक किराना व्यापारी की लाश मिली है।मृतक पिछले दाे दिनाें से घर से बिना बताए लापता था। यूचना के बाद माैके पहुंची पुलिस ने शव को मर्चुरी में पहुंचाया, जहां पाेस्टमार्टम के बाद बॉडी परिजनों काे साैंप दी गई। फिलहाल पुलिस ने मामले में मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है।

जानकारी के अनुसार खामखेड़ा थाना छोला मंदिर निवासी मोहन सिंह लोधी (55) पुत्र बिट्‌टूलाल किराना दुकान का संचालन करते थे। उनकी तीन बेटी और एक बेटा है। परिजनाें ने बताया कि दाे दिन पहले गुरुवार शाम काे वह किसी काे भी बिना बताए घर से कही चले गए थे। इसके बाद से ही नहीं लौटे। कई कॉल करने पर भी उन्होंने कॉल पिक नहीं किया। काफी तलाशने के बाद भी जब नहीं मिले तो थाने में गुमशुदगी दर्ज कराई थी।

मृतक के भाई लक्ष्मण वर्मा ने बताया कि शुक्रवार दिन भर तलाशने के बाद भी कुछ पता नहीं लगा। शनिवार सुबह फिर तलाश शुरू की तो भानपुर ब्रिज के नीचे भीड़ देखी। वहां पहुंचे तो ट्रैक के किनारे बॉडी पड़ी थी। चेक करने पर बॉडी भाई मोहन की निकली। वहीं मामले काे लेकर पुलिस का कहना है कि सुसाइड नोट नहीं मिला है। मामले की सभी एंगल पर जांच की जा रही है।

—————

(Udaipur Kiran) / नेहा पांडे

Share

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *