Skip to content
Friday, 30 October 2026
BREAKING
UTTRAKHAND

आम के बाग में पेड़ से लटका मिला युवक का शव

घटनास्थल पर मौजूद भीड़

हरिद्वार, 6 अक्टूबर (Udaipur Kiran News) । कनखल थाना क्षेत्र में जगजीतपुर मार्ग पर मैंगो फार्म के पीछे बाग में एक व्यक्ति का पेड़ पर फांसी पर लटका शव मिलने से सनसनी फैल गई। सूचना पर पहुंची थाना कनखल पुलिस ने शव कब्जे में लेकर शिनाख्त का प्रयास किया।

काफी प्रयासों के बाद युवक की शिनाख्त यशपाल पुत्र ज्ञान सिंह निवासी शीतला खेड़ा, पथरी निवासी के रूप में हुई। जिसके बाद पुलिस ने उसके परिजनों को सूचना दी। पुलिस के मुताबिक प्रथम दृष्टया आत्महत्या के पीछे आर्थिक तंगी की वजह सामने आ रही है। पुलिस पूरे मामले की जांच पड़ताल कर रही है। सभी बिंदुओं को ध्यान में रखकर जांच की जा रही है। वहीं दूसरी ओर पेड़ पर शव लटका होने की सूचना पर मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया।

(Udaipur Kiran) / डॉ.रजनीकांत शुक्ला

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *