
Prayagraj, 2 दिसंबर (Udaipur Kiran) . उप्र के Prayagraj जिले में स्थित पूरामुफ्ती थाना क्षेत्र के अकबरपुर सल्लाहपुर मोहल्ले में मंगलवार को एक युवक का शव फंदे से लटका पाया गया. सूचना पर पहुंची पुलिस टीम ने शव को कब्जे में लेकर विधिक कार्रवाई की.
पुलिस उपायुक्त नगर मनीष कुमार शांडिल्य ने बताया कि पूरामुफ्ती थाने को सूचना दी गई है कि अकबरपुर सल्लाहपुर निवासी अमित कुमार (38) पुत्र दिलीप कुमार मंगलवार की सुबह कतिपय कारणों से क्षुब्द होकर घर के अन्दर गले में फंदा डालकर लटक गया. यह जानकारी होते ही परिवार के लोग फंदे से उतारा और उपचार के लिए नजदीकी अस्पताल ले गए. जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया. इस सूचना पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची और शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मृत्यु का स्पष्ट कारण पता चल पाएगा.
—————
(Udaipur Kiran) / रामबहादुर पाल
