Skip to content
Thursday, 29 October 2026
BREAKING
MADHYA PRADESH

महिदपुर में शिप्रा नदी से मिले युवक-युवती के शव

महिदपुर में शिप्रा नदी से मिले युवक-युवती के शव

उज्जैन, 28 सितंबर (Udaipur Kiran News) । मध्य प्रदेश के उज्जैन के महिदपुर में रविवार को शिप्रा नदी स्थित रावला घाट से एक युवक और युवती का शव मिलने से सनसनी फैल गई। दोनो के शव रस्सी से एक दूसरे से बंधे हुए थे। पुलिस को जानकारी मिली है कि दोनों राजस्थान के भीलवाड़ा जिले में ग्राम कछोला के रहने वाले बताए जा रहे हैं।

महिदपुर थाना प्रभारी नरेन्द्रसिंह परिहार ने बताया कि रविवार सुबह महिदपुर में शिप्रा नदी के रावला घाट से एक युवक और युवती का आपस में बंधे हुए शव पुलिस ने बरामद किए। जांच के दौरान सामने आया कि मृतक का नाम बबलू पिता जैयालाल गुर्जर निवासी जस्सू जी का खेड़ा थाना कछोला जिला भीलवाड़ा है। पुलिस ने बताया कि भीलवाड़ा के कछोला थाने में दोनों की गुमशुदगी दर्ज है। युवक के साथ जिसका शव मिला है वह नाबालिग बताई जा रही हैं। मामला प्रेम प्रसंग का लग रहा हैं। शुक्रवार को पुलिस को शिप्रा नदी ब्रिज से एक बाइक लावारिस हालत में मिली थी। वह बाइक बबलू की बताई जा रही है। जांच के दौरान पुलिस को मौके से उसका आधार कार्ड भी मिला था। महिदपुर पुलिस की सूचना के बाद भीलवाड़ा पुलिस महिदपुर आ रही हैं।

—————

(Udaipur Kiran) / ललित ज्‍वेल

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *