Skip to content
Thursday, 29 October 2026
BREAKING
CRIME

किरोड़ीमल नगर डेम के पास संदिग्ध हालत में मिला युवक का शव, इलाके में फैली सनसनी

घटनास्थल पर छानबीन करते हुए पुलिस

रायगढ़, 19 अक्टूबर (Udaipur Kiran News) । रायगढ़ शहर के किरोड़ीमल नगर डेम के पास उस समय हड़कंप मच गया जब रविवार सुबह स्थानीय लोगों ने एक पुरुष का शव पड़ा देखा। सूचना मिलते ही आसपास के लोगों की भीड़ जमा हो गई और तुरंत इसकी खबर कोतरा रोड थाना पुलिस को दी गई। मृतक की उम्र लगभग 43 वर्ष बताई जा रही है।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, मृतक नशे का आदी था और किरोड़ीमल नगर के समीप गोदाम दिवा क्षेत्र में किराए के मकान में रहता था। कुछ लोगों ने बताया कि मृतक को अक्सर डेम और आस-पास के क्षेत्रों में घूमते हुए देखा जाता था।

घटना की सूचना मिलते ही कोतरा रोड थाना प्रभारी मोहन भारद्वाज दलबल के साथ मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा की तैयार किया जा रहा है फिलहाल मृतक की पहचान नहीं हो पाई है, हालांकि स्थानीय लोग उसे पहचानने की कोशिश कर रहे हैं।

इस संबध में थाना प्रभारी मोहन भारद्वाज ने मीडिया को बताया कि, “मामले की जांच की जा रही है। शव की शिनाख्त और पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मृत्यु के कारणों का खुलासा हो पाएगा। अभी यह कहना जल्दबाज़ी होगी कि मौत हादसा है या कुछ और।

—————

(Udaipur Kiran) / रघुवीर प्रधान

Share

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *