
बालाघाट, 30 नवंबर (Udaipur Kiran) . Madhya Pradesh के बालाघाट जिले में sunday सुबह तालाब से एक व्यक्ति और महिला की लाश मिलने से सनसनी फैल गई. दाेनाें एक ही परिवार के थे और रिश्ते में जेठ और बहू लगते थे. दोनों Saturday से घर से लापता थे और सुबह उनके शव पानी में मिले. पुलिस काे मामले के पीछे अवैध संबंध की आशंका हैं. फिलहाल पुलिस मामले की बारीकी से जांच कर रही है.
जानकारी के अनुसार sunday सुबह लगभग 10 बजे सालेबर्डी और येरवाटोला के बीच स्थित तालाब में ग्रामीणों ने एक महिला व पुरुष का शव तैरता हुआ देखा. लोगों ने डेम में शव देखकर तुरंत पुलिस को सूचना दी. घटना स्थल पर ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई. सूचना मिलते ही रामपायली पुलिस मौके पर पहुंची और ग्रामीणों की मदद से दोनों शव को बाहर निकालकर पोस्टमार्टम के लिए रामपायली अस्पताल भेजा गया.मृतकों की पहचान सालेबर्डी निवासी प्रकाश रहांगडाले (45) और उनकी बहू सीमा रहांगडाले (37) के रूप में हुई है. दोनों Saturday से अपने घर से लापता थे.
परिवार के लोगों के अनुसार जेठ-बहू Saturday शाम से घर से गायब थे. देर रात ग्रामीणों ने दोनों को एरवटोला क्षेत्र में देखा था. अगले दिन सुबह जब डेम में शव मिले, तब उनकी पहचान की गई. ग्रामीणों ने बताया कि दोनों एक ही परिवार के हैं और जेठ-बहू का रिश्ता है. गांव में दोनों के बीच प्रेम संबंध होने की चर्चा पहले से थी. अब उनकी एक साथ मौत ने हालात को और जटिल बना दिया है. यह हत्या है या फिर दोनों ने आत्महत्या की, इसकी पुष्टि अभी नहीं हुई है. पुलिस फिलहाल इसे संदिग्ध मौत मानकर जांच कर रही है.
वारासिवनी एसडीओपी अभिषेक चौधरी ने बताया कि दोनों शव बरामद कर लिए गए हैं और मामले की जांच की जा रही है. प्रकाश रहांगडाले नलजल मिशन के कार्य में सुपरवाइजर का काम करते थे. प्रकाश और सीमा Saturday को घर से लापता हो गए थे. कुछ लोगों ने उन्हें देर रात एरवटोला में देखा था. sunday सुबह ग्रामीणों को तालाब किनारे एक बाइक और चप्पलें मिली थीं, जिसके बाद तालाब में शव दिखाई दिए.रामपायली थाना प्रभारी दिलीप मौर्य ने बताया कि मौके से कीटनाशक दवा की एक बोतल मिली है. दोनों के शरीर पर कोई चोट के निशान नहीं हैं. पुलिस जांच कर रही है कि मौत कीटनाशक दवा के सेवन से हुई है या पानी में डूबने से. पुलिस सभी पहलुओं से मामले की गहनता से जांच कर रही है, ताकि मौत के सही कारणों का पता चल सके.
—————
(Udaipur Kiran) / नेहा पांडे