फंदे से लटका मिला प्रतियोगी छात्र का शव

प्रयागराज, 20 दिसंबर (Udaipur Kiran) । उप्र के प्रयागराज जिले में स्थित जार्जटाउन थाना क्षेत्र के अल्लापुर बजरंग चौराहे के समीप कमरे के अंदर फंदे से एक प्रतियोगी छात्र का शव पाया गया। सूचना पर पहुंची पुलिस टीम ने शव कब्जे में लेकर विधिक कार्रवाई की। पुलिस कहना है कि प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है। फिर भी मृत्यु का स्पष्ट कारण जानने के लिए पोस्टमार्टम कराया जाएगा।
पुलिस उपायुक्त (नगर) मनीष कुमार शांडिल्य ने बताया कि प्रतापगढ़ जिले के रानीगंज थाना क्षेत्र के बोर्रा गांव निवासी नितीश कुमार 23 वर्ष पुत्र विजय बहादुर प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करने के लिए नगर के जार्ज टाउन थाना क्षेत्र स्थित अल्लापुर बजरंग चौराहे के पास किराए का कमरा लेकर रहता था। हालांकि पारिवार का सहयोग करने के लिए वह प्राइवेट काम करता था। शनिवार को उसका शव फंदे से लटका मिला। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस टीम ने शव कब्जे में लेकर विधिक कार्रवाई की। प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है, फिर भी मृत्यु का स्पष्ट कारण जानने के लिए पोस्टमार्टम कराया जाएगा।
(Udaipur Kiran) / रामबहादुर पाल



