Skip to content
Saturday, 31 October 2026
BREAKING
CRIME

केन नदी में अज्ञात युवक का शव मिला, पुलिस जांच में जुटी

फाइल फोटो

बांदा, 2 दिसंबर (Udaipur Kiran) । पैलानी थाना क्षेत्र के पैलानी कस्बे में मंगलवार को सुबह करीब 9 बजे केन नदी में एक 35 वर्षीय अज्ञात युवक का शव संदिग्ध परिस्थितियों में उतराता हुआ मिला। पैलानी डेरा के नाविक राजेश ने शव को नदी में देखा और अपनी नाव से किनारे लाकर पुलिस को सूचना दी।

सूचना पर थाना प्रभारी राजेश कुमार वर्मा फोर्स के साथ मौके पर पहुँचे और घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस ने आसपास के सिंधनकला, गुरगवां, पैलानी, पडो़हरा, मरझा और अदरी सहित कई गाँवों के लोगों से युवक की पहचान कराने की कोशिश की, लेकिन खबर लिखे जाने तक शव की शिनाख्त नहीं हो सकी।

पुलिस के अनुसार युवक जूते-मोजे और कपड़े पहने हुए था तथा उसका एक बैग नदी के दूसरी ओर मिला है। बैग से किसी भी तरह का पहचान पत्र बरामद नहीं हुआ है। मौके पर पहुँची फोरेंसिक टीम ने सैंपल एकत्र कर आवश्यक साक्ष्य जुटाए।

थाना प्रभारी ने बताया कि युवक के नाक से खून बह रहा था, जिसकी वजह का पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट से ही चल सकेगा। उन्होंने कहा कि शव की शिनाख्त और पोस्टमार्टम रिपोर्ट मिलने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। घटना की खबर फैलते ही बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर इकट्ठा हो गए।

—————

(Udaipur Kiran) / अनिल सिंह

Share

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *