
Prayagraj, 08 दिसम्बर (Udaipur Kiran) . उप्र के Prayagraj जिले में स्थित अतरसुइया थाना क्षेत्र के तक्षक मंदिर परिसर में Monday को युवक का शव फंदे से लटका पाया गया. सूचना पर पहुंची पुलिस टीम ने शव कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है. पुलिस टीम ने मृत्यु का स्पष्ट कारण जानने के लिए पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया.
पुलिस उपायुक्त (नगर) मनीष कुमार शांडिल्य ने बताया कि Prayagraj के अतरसुइया थाना क्षेत्र में स्थित दरियाबाद निवासी आदित्य निषाद 21 वर्ष पुत्र लल्ला निषाद का यमुना नदी के किनारे स्थित तक्षक मंदिर में पिता के साथ आना जाना था. Monday को शाम के समय आदित्य निषाद मंदिर आया और गले में फंदा डालकर आत्महत्या कर ली. ऐसी सूचना अतरसुइया थाने में मंदिर प्रशासन ने दिया.
इस सूचना पर पहुंची पुलिस टीम ने शव कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है. पुलिस टीम ने परिवार से तहरीर लेकर मृत्यु का स्पष्ट कारण जानने के लिए पोस्टमार्टम कराने हेतु पंचनामा कर भेज दिया. पुलिस का कहना है कि युवक के परिवार के सदस्यों ने अभी तक आत्महत्या करने के संबंध कुछ भी नहीं बताया.
—————
(Udaipur Kiran) / रामबहादुर पाल
