Skip to content
Thursday, 29 October 2026
BREAKING
CRIME

युवक की म‍िली लाश, चाकू से गोदकर हत्‍या की आशंका

युवक की हत्या

रायपुर, 18 दिसंबर (Udaipur Kiran) । राजधानी से लगे तिल्दा थानांतर्गत वार्ड क्रमांक 15 में गुरुवार सुबह एक युवक की खून से लथपथ लाश मिली है। रेत के ढेर पर युवक का शव पड़ा मिला है। मृतक के पेट और सीने पर कई गंभीर चोट के निशान म‍िले हैं। प्रारंभिक जांच में चाकू से गोदकर हत्या किए जाने की आशंका जताई जा रही है।

आज सुबह स्थानीय लोग जब बाहर निकले तो उनकी नजर युवक के शव पर पड़ी, लोगों ने तत्काल पुलिस को सूचित किया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी, क्राइम ब्रांच और एफएसएल (फॉरेंसिक साइंस लैब) की टीमें मौके पर पहुंचीं और जांच शुरू कर दी है।

जानकारी के अनुसार, मृतक की पहचान ललित यादव निवासी नेवरा के रूप में हुई है। फिलहाल पुलिस ने मर्ग कायम कर युवक के शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है और हत्या का मामला दर्ज कर अज्ञात आरोपि‍त की तलाश में जुट गई है। त‍िल्‍दा पुल‍िस ने युवक की हत्‍याकर यहां फेंकने की आशंका जता रही है। आसपास के लोगों से पूछताछ की जा रही है और घटनास्थल के साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं।

(Udaipur Kiran) / चन्द्र नारायण शुक्ल

Share

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *