

सुलतानपुर, 12 दिसंबर (Udaipur Kiran) . Uttar Pradesh के जिला सुलतानपुर के हलियापुर थाना क्षेत्र के नरगेसवा मजरे हलियापुर निवासी एक युवक का विदेश जाने के 16 महीने बाद आया शव आया. परिवार में कोहराम मच गया.
हलियापुर थाना क्षेत्र के नरगेसवा मजरे हलियापुर निवासी लल्लन (25) का शव बृहस्पतिवार देर रात उसके पैतृक गांव पहुंचा. 17 सितंबर 2024 को अपने एक रिश्तेदार के साथ सऊदी अरब के दम्माम गया था, जहां वह मजदूरी कर रहा था. 8 फरवरी 2025 को एक Road Accident में वह गंभीर रूप से घायल हो गया और कोमा में चला गया.
दुर्घटना के बाद से उसका वहीं इलाज चल रहा था, लेकिन उसे होश नहीं आया. आर्थिक तंगी के कारण परिवार उसे भारत नहीं ला पाया. 17 नवंबर को इलाज के दौरान उसकी मृत्यु हो गई. कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद बृहस्पतिवार देर रात उसका शव लखनऊ एयरपोर्ट पहुंचा, जहाँ से परिजन उसे गांव ले आए. शुक्रवार दोपहर गांव के पास जंगल में उसका अंतिम संस्कार किया गया. मृतक के पिता विंध्यादीन, माता, बाबा देवी प्रसाद, भाई, चाचा, पत्नी सुनीता और चार वर्षीय इकलौता पुत्र कार्तिक का रो-रोकर बुरा हाल है.
(Udaipur Kiran) / दयाशंकर गुप्त
