Skip to content
Friday, 30 October 2026
BREAKING
CRIME

प्रयागराज: घर के अन्दर फंदे से लटका मिला युवक का शव, जांच में जुटी पुलिस

प्रयागराज के सोरांव थाने की फोटो

प्रयागराज, 15 दिसंबर (Udaipur Kiran) । उत्तर प्रदेश में प्रयागराज जिले के सोरांव थाना क्षेत्र स्थित उसरही गांव में सोमवार को घर के अन्दर फंदे से लटका

हुआ एक युवक का शव मिला। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम भेजकर मामले की जांच शुरू कर दी।

सहायक पुलिस आयुक्त सुरजीत सिंह ने बताया कि सोरांव के उसरही गांव निवासी आशीष (25) का शव घर के अन्दर सोमवार को फंदे से लटका पाया गया। सूचना पर पहुंची पुलिस टीम ने शव को कब्जे में लेकर विधिक कार्रवाई की। पूछताछ के दौरान परिवार के लोगों ने बताया कि वह रविवार को अपनी ससुराल गया था। वहां से वापस लौटकर घर आया और रात में गले में फंदा डालकर आत्महत्या कर ली। प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है। फिर भी मृत्यु का स्पष्ट कारण जानने के लिए पोस्टमार्टम कराया जाएगा।

———–

(Udaipur Kiran) / रामबहादुर पाल

Share

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *