Skip to content
Thursday, 29 October 2026
BREAKING
CRIME

दीघा के झाउ वन से संदिग्ध अवस्था में मिला युवक का शव, इलाके में सनसनी

रहस्यमई शव दीघा में

पूर्व मेदिनीपुर, 16 अक्टूबर (Udaipur Kiran News) ।

दीघा के ओशियाना घाट के पास झाउ जंगल के भीतर से बुधवार एक युवक का शव बरामद होने से इलाके में सनसनी फैल गई। समुद्र तट पर सैर और स्नान कर रहे पर्यटकों ने झाड़ियों में कुछ पड़ा देखा। पहले उन्हें लगा कि शायद कोई बोरा या कपड़ा पड़ा है, लेकिन नजदीक जाकर देखने पर सभी दंग रह गए—वहां एक व्यक्ति का शव था।

सूचना मिलते ही स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे और तुरंत पुलिस को खबर दी। दीघा थाने की पुलिस मौके पर पहुंचकर शव को बरामद कर थाने ले गई। घटनास्थल को घेरकर जांच शुरू कर दी गई है।

पुलिस सूत्रों के अनुसार, मृतक के पास से एक बैग मिला है, जिसमें कुछ कपड़े और एक कीटनाशक की बोतल पाई गई है। प्रारंभिक जांच में आशंका जताई जा रही है कि युवक की मौत जहर (विष) सेवन से हुई हो सकती है। हालांकि, पुलिस पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के वास्तविक कारण की पुष्टि करेगी।

—————

(Udaipur Kiran) / अभिमन्यु गुप्ता

Share

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *