Skip to content
Friday, 30 October 2026
BREAKING
CRIME

शराब ठेेके पर पंचायत समिति सदस्य पर जानलेवा हमला, एमडीएम भेजा

jodhpur

जोधपुर, 22 अक्टूबर (Udaipur Kiran News) । शहर के निकटवर्ती लूणी तहसील के सतलाना ग्राम पंचाचत समिति के एक सदस्य पर मंगलवार की रात को अज्ञात लोगों ने हमला किया। जानलेवा हमले में वह बुरी तरह घायल हो गया और उसे देर रात मथुरादास माथुर अस्पताल रैफर किया गया। हमले का कारण पता नहीं चला है, मगर बताया जाता है कि शराब ठेका अवैध रूप से संचालित हो रहा है। रातों रात ठेका भी खाली करने की बात सामने आई। इधर घटना के विरोध में सतलाना गांव के लोगों ने पहले सामुदायिक भवन में बैठक की और फिर लूणी थाने के बाहर जमा होकर धरना दिया। हमलावर हाथ नहीं लगे है।

जानकारी के मुताबिक लूणी के सतलाना गांव में मंगलवार की रात में शराब ठेेके के नजदीक पंचायत समिति सदस्य प्रकाश सागर उर्फ पिंटू सागर पर कुछ लोगों ने हमला कर दिया। सिर में गंभीर चोट लगने पर उसे पहले लूणी अस्पताल उसके बाद जोधपुर के मथुरादास माथुर अस्पताल लाया गया। प्रकाश सागर फिलहाल अस्पताल मेें उपचाराधीन है। इधर समाज के लोगों ने आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की। ्रआज सुबह सामुदायिक भवन में बैठक कर आरोपियों की मांग को लेकर बाद में लूणी थाने के बाहर धरना दिया। समाज के लोगों का कहना है कि शराब ठेका अवैध रूप से चल रहा है। घटना के बाद रात में ही शराब ठेका खाली कर शराब को अन्यत्र शिफ्ट करने की बात भी सामने आई है। फिलहाल पुलिस की तरफ से जांच की जा रही है।

(Udaipur Kiran) / सतीश

Share

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *