Skip to content
Wednesday, 28 October 2026
BREAKING
WEST BENGAL

दक्षिण 24 परगना में मासूम की मौत : दादा गिरफ्तार, परिवार में गहराया रहस्य

कोलकाता, 20 अक्टूबर (Udaipur Kiran News) । दक्षिण 24 परगना जिले में रविवार को एक पांच वर्षीय बच्ची की संदिग्ध मौत के मामले में पुलिस ने सोमवार को उसके दादा को मुख्य आरोपित के रूप में गिरफ्तार किया है।

पुलिस सूत्रों के अनुसार, सोनारपुर इलाके में रहने वाली प्रत्युषा कर्मकार नामक बच्ची को पड़ोसियों ने रक्तरंजित हालत में घर के फर्श पर पड़ा देखा। उन्होंने तुरंत उसे सोनारपुर ग्रामीण अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

घटना के समय बच्ची के माता-पिता कोलकाता में अपने कार्यस्थल पर थे। उन्होंने प्रत्युषा को अपने माता-पिता (दादा-दादी) और एक नर्स की देखरेख में छोड़ा था।

पुलिस ने रविवार को तीनों —दादा-दादी और नर्स को हिरासत में लिया था। पूछताछ के बाद सोमवार को दादा प्रणब भट्टाचार्य को गिरफ्तार कर लिया गया। बताया जा रहा है कि प्रणब अपनी विवाहित छोटी बेटी के घर में ही रहते थे।

स्थानीय लोगों का आरोप है कि प्रणब भट्टाचार्य अपनी पोती से नाराज थे क्योंकि उनकी बेटी ने लड़की को जन्म दिया था। वहीं, मृत बच्ची की बड़ी बुआ की भी करीब दस वर्ष पहले संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो चुकी है। उसकी भी हत्या के आरोप लोग प्रणब पर ही लगा रहे हैं।

पुलिस ने मामले की जांच हर पहलू से शुरू कर दी है और आस-पड़ोस के लोगों से पूछताछ कर रही है ताकि परिवार के भीतर के विवादों और घटनाओं की कड़ी जोड़ी जा सके।

(Udaipur Kiran) / ओम पराशर

Share

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *