Skip to content
Friday, 30 October 2026
BREAKING
RAJASTHAN

काम कर रहे मजदूरों पर गिरा मलबा, दो की मौत : एक गंभीर घायल

jodhpur

जोधपुर, 30 दिसम्बर (Udaipur Kiran) । फलोदी जिले के बाप थाना क्षेत्र के देदासरी गांव में प्रवेश द्वार निर्माण कार्य के दौरान अचानक मलबा गिरने से दो मजदूरों की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि एक मजदूर गंभीर रूप से घायल हो गया। मृतक मजदूर व घायल मध्य प्रदेश के बताए जा रहे हैं।

जानकारी के अनुसार, देदासरी ग्राम पंचायत में तालाब के पास सडक़ मार्ग पर बड़े प्रवेश द्वार का निर्माण कार्य चल रहा है। निर्माण कार्य के दौरान अचानक प्रवेश द्वार का एक हिस्सा भरभरा कर गिर गया। मलबा गिरने से वहां काम कर रहे मजदूर दब गए। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी। बाप थाना पुलिस मौके पर पहुंची और राहत कार्य शुरू किया। मृतकों के शव को बाप मोर्चरी भेजा गया, जबकि घायल मजदूर को बाप अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है।

पुलिस ने बताया कि मृतक और घायल मजदूर मध्य प्रदेश के निवासी हैं और निर्माण कार्य में लगे हुए थे। हादसे के कारणों की जांच की जा रही है। इस घटना के बाद प्रशासन में भी हडक़ंप मच गया। प्रशासन ने कहा कि निर्माण कार्य के दौरान सुरक्षा मानकों का पालन किया गया था या नहीं, इसकी जांच होगी। फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।

(Udaipur Kiran) / सतीश

Share

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *