Skip to content
Saturday, 31 October 2026
BREAKING
ENTERTAINMENT

‘अवतार: फायर एंड एश’ की कमाई में गिरावट, चौथे दिन 8.50 करोड़ रुपये का कारोबार

जेम्स कैमरून

जेम्स कैमरून की फिल्मों से दर्शकों की उम्मीदें हमेशा आसमान पर रहती हैं। उनकी पिछली फिल्मों ने न सिर्फ मनोरंजन किया है, बल्कि कहानी और तकनीक के स्तर पर सिनेमा को नई दिशा भी दी है। उनकी ब्लॉकबस्टर फ्रैंचाइजी ‘अवतार’ की पहली दो किस्तों को जबरदस्त सफलता मिली थी, खासतौर पर ‘अवतार: द वे ऑफ वॉटर’ ने बॉक्स ऑफिस पर कई रिकॉर्ड तोड़े। हालांकि फ्रैंचाइजी की तीसरी और हालिया रिलीज फिल्म ‘अवतार: फायर एंड एश’ उस स्तर का जादू चलाने में अब तक थोड़ी पीछे नजर आ रही है।

‘अवतार: फायर एंड एश’ ने ओपनिंग वीकेंड पर अच्छी रफ्तार पकड़ी, लेकिन जैसे ही वर्किंग डेज शुरू हुए, फिल्म की कमाई में गिरावट देखने को मिली। सैकनिल्क की रिपोर्ट के मुताबिक फिल्म ने रिलीज के चौथे दिन भारतीय बॉक्स ऑफिस पर करीब 8.50 करोड़ रुपये का कारोबार किया। इसके साथ ही भारत में फिल्म का कुल कलेक्शन 75.75 करोड़ रुपये तक पहुंच गया है। फिल्म ने पहले दिन 19 करोड़, दूसरे दिन 22.5 करोड़ और तीसरे दिन 25.75 करोड़ रुपये की कमाई की थी।

जेम्स कैमरून के निर्देशन में बनी यह साइंस-फिक्शन एडवेंचर फिल्म ‘अवतार’ फ्रैंचाइजी की तीसरी किस्त है। पहली फिल्म 2009 में रिलीज हुई थी, जबकि दूसरी किस्त 2022 में सिनेमाघरों में आई थी। ‘अवतार: फायर एंड एश’ में सैम वर्थिंगटन, जोई सल्डाना, सिगोरनी वीवर, स्टीफन लैंग और केट विंसलेट अपने-अपने पुराने किरदारों में वापसी करते नजर आ रहे हैं। इस फ्रैंचाइजी की चौथी और पांचवीं किस्तों का भी ऐलान हो चुका है, जिन्हें क्रमशः 2029 और 2031 में रिलीज किया जाएगा।

————–

(Udaipur Kiran) / लोकेश चंद्र दुबे

Share

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *