Skip to content
Thursday, 29 October 2026
BREAKING
ENTERTAINMENT

दूसरे दिन ‘थामा’ की कमाई में आई गिरावट

आयुष्मान, रश्मिका - फोटो सोर्स एक्स

दिवाली के अवसर पर रिलीज हुई आयुष्मान खुराना और रश्मिका मंदाना की हॉरर-कॉमेडी फिल्म ‘थामा’ ने बॉक्स ऑफिस पर शानदार शुरुआत की है। यह फिल्म 21 अक्टूबर को सिनेमाघरों में रिलीज हुई और पहले ही दिन इसने आयुष्मान के करियर की सबसे बड़ी ओपनिंग दर्ज की। फिल्म को दर्शकों और समीक्षकों से बेहतरीन प्रतिक्रिया मिल रही है।

दूसरे दिन हल्की गिरावट

आदित्य सरपोतदार के निर्देशन में बनी इस फिल्म ने रिलीज के पहले दिन 24 करोड़ रुपये की बंपर कमाई की थी। वहीं, दूसरे दिन फिल्म की कमाई में थोड़ी गिरावट दर्ज की गई और इसने लगभग 18 करोड़ रुपये का बिजनेस किया। इसके साथ ही दो दिनों में ‘थामा’ की कुल कमाई 42 करोड़ रुपये पहुंच चुकी है, जो किसी मिड-बजट हॉरर-कॉमेडी फिल्म के लिए शानदार आंकड़ा माना जा रहा है। सिर्फ भारत ही नहीं, बल्कि दुनियाभर में भी ‘थामा’ का जादू देखने को मिल रहा है। रिलीज के दो दिनों के अंदर फिल्म ने वर्ल्डवाइड 45 करोड़ रुपये से अधिक की कमाई कर ली है। इस तरह आयुष्मान खुराना और रश्मिका मंदाना की जोड़ी ने दर्शकों के दिलों पर कब्जा कर लिया है।

फिल्म में आयुष्मान और रश्मिका के अलावा नवाजुद्दीन सिद्दीकी भी अहम भूमिका में नजर आ रहे हैं, जिन्होंने कहानी में एक नया ट्विस्ट जोड़ा है। दर्शक आयुष्मान की कॉमिक टाइमिंग और रश्मिका की स्क्रीन प्रेज़ेंस की खूब तारीफ कर रहे हैं। ‘थामा’ की मजबूत ओपनिंग ने यह साबित कर दिया है कि बेहतरीन कंटेंट, स्टार पावर और यूनिक प्रेजेंटेशन का मेल बॉक्स ऑफिस पर हमेशा काम करता है।

—————

(Udaipur Kiran) / लोकेश चंद्र दुबे

Share

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *