Skip to content
Friday, 30 October 2026
BREAKING
RAJASTHAN

त्रिवेणी के रूप में 16 से 18 अक्टूबर तक होगा दीपोत्सव का आयोजन

त्रिवेणी के रूप में 16 से 18 अक्टूबर तक होगा दीपोत्सव का आयोजन

बीकानेर, 5 अक्टूबर (Udaipur Kiran News) । रोशनी और उमंग का पर्व दीपावली इस बार बीकानेर में एक नए रंग-रूप के साथ मनाया जाएगा। एडिटर एसोसिएशन ऑफ न्यूज पोर्टल्स बीकानेर और रोटरी क्लब बीकानेर रॉयल्स के संयुक्त तत्वावधान में 16 से 18 अक्टूबर तक रोटरी भवन, पंचशती सर्किल, सादुलगंज में तीन दिवसीय दीपोत्सव कार्यकर्म का आयोजन किया जाएगा।दीपोत्सव के तहत खरीददारी, सम्मान समारोह, और मनोरंजन के कार्यक्रमों को त्रिवेणी के रूप मे आयोजित किया जा रहा जिससे हर वर्ग अपने अंदाज़ मे दीपोत्सव मना सके. यह आयोजन केवल खरीदारी और मनोरंजन का मेला नहीं होगा, बल्कि इसमें संस्कृति, साहित्य, सेवा और सम्मान की अनूठी छटा भी देखने को मिलेगी।

रोटरी क्लब बीकानेर रॉयल्स के अध्यक्ष सुनील चमड़िया ने बतायाकिरोटरी भवन परिसर में 35 से अधिक स्टॉल्स लगाए जाएंगे, जिनमें एसी और नॉन-एसी दोनों प्रकार की व्यवस्था होगी। यहां हस्तशिल्प से लेकर गृह उपयोगी वस्तुएं, परिधान, गिफ्ट आइटम और दीपावली से जुड़ी विविध सामग्री उपलब्ध होगी। इस बाजारनुमा माहौल के बीच हर दिन तीन विशेष मंचीय आयोजन होंगे, यानी कुल नौ मंच कार्यक्रम पूरे तीन दिन उत्सव का रंग बिखेरेंगे।

एसोसिएशन के अध्यक्ष आनंद आचार्य ने बताया की दीपोत्सव मे होने वाले विभिन्न मंचीय कार्यक्रमों की विविधता इसे खास बनाएगी। सेवाभावी संस्थाओं का सम्मान, धन्वंतरि दिवस पर चिकित्सकों का अभिनंदन, शास्त्रों और रामायण पर विद्वान पंडितों और ज्योतिषाचार्यों के विचार-विमर्श, बेबी शो, रंगोली, मेहंदी और ड्रेस प्रतियोगिताएं, ओपन माइक मंच के जरिए रचनाकारों की प्रस्तुतियां, आदि कार्यक्रम तय किए गए है। यह सब कार्निवल को सामाजिक, सांस्कृतिक और रचनात्मक पहचान देंगे।

रोटरी रॉयल्स के सचिव इंजी विपिन लड्डा ने बताया की डिजिटल युग की धड़कन भी इसमें शामिल होगी। बीकानेर के प्रभावशाली इन्फ्लूएंसर और डिजिटल कंटेंट क्रिएटर्स को एक विशेष अवॉर्ड सेरेमनी में विभिन्न केटेगरिज के तहत सम्मानित किया जाएगा। पत्रकारों तथा मीडिया कर्मियों के लिए विशेष सेशन रखा गया हैं।

एसोसिएशन के सचिव विनय थानवी ने बतायाकिकार्यक्रम की गरिमा में वृद्धि करने के लिए शहर के विशिष्ट अतिथि मौजूद रहेंगे। यह आयोजन दीपावली के अवसर पर बीकानेरवासियों के लिए न केवल खरीदारी और मनोरंजन का आकर्षण होगा, बल्कि समाज, संस्कृति और सेवा के मेलजोल का एक जीवंत मंच बनेगा, जहां हर क्षण उल्लास और उमंग से सराबोर रहेगा।

—————

(Udaipur Kiran) / राजीव

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *