यूनेस्को की धरोहर में दीपावली के शामिल होने पर दिल्ली सरकार ने आयोजित किया भव्य समारोह

दिल्ली हाट आईएनए में बुधवार को यूनेस्को की धरोहर में दीपावली के शामिल होने पर आयोजित भव्य समारोह में Chief Minister  रेखा गुप्ता , साथ दिल्ली सरकार के मंत्री

New Delhi, 10 दिसंबर (Udaipur Kiran) . दीपावली को यूनेस्को की प्रतिष्ठित अमूर्त सांस्कृतिक विरासत सूची में शामिल किए जाने के उपलक्ष्य में बुधवार को दिल्ली सरकार द्वारा दिल्ली हाट आईएनए में एक भव्य समारोह का आयोजन किया गया.

इस ऐतिहासिक अवसर पर Chief Minister रेखा गुप्ता ने दीप प्रज्वलित कर तथा प्रभु श्रीराम की पूजा-अर्चना करते हुए पूरे देश को शुभकामनाएं दी. कार्यक्रम का वातावरण पारंपरिक लोक नृत्यों और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से जीवंत हो उठा. Chief Minister ने कहा कि दीपावली को मिला यह वैश्विक सम्मान दर्शाता है कि दुनिया भर में लोग इस त्यौहार के मूल तत्वों प्रेम, सद्भाव, आशा और उत्तम मानवीय मूल्यों में गहरी आस्था रखते हैं. ऐसे आयोजन न केवल हमारी सांस्कृतिक एकता को मजबूत करते हैं, बल्कि विश्व मंच पर भारत की समृद्ध विरासत को भी उजागर करते हैं.

इस विशेष कार्यक्रम में दिल्ली सरकार के कैबिनेट मंत्री आशीष सूद, मनजिंदर सिंह सिरसा, कपिल मिश्रा, विधायक अनिल शर्मा सहित अन्य गणमान्यजन उपस्थित रहे. Chief Minister ने कहा कि आज पूरे विश्व से 180 देशों के प्रतिनिधि भारत में हैं और दिल्ली के लाल किले पर यूनेस्को की महत्वपूर्ण बैठक चल रही है. यह हम सबके लिए बहुत सम्मान की बात है. हम सबके महापर्व दीपावली को यूनेस्को द्वारा अमूर्त सांस्कृतिक विरासत की सूची में शामिल किया जाना 140 करोड़ Indian ों के लिए गर्व का विषय है.

Chief Minister ने कहा कि यह सम्मान दर्शाता है कि विश्व दीपावली के प्रेम, मानवता और सकारात्मक मूल्यों पर गहरी आस्था रखता है. उन्होंने कहा कि महापर्व दीपावली केवल त्यौहार नहीं, बल्कि जीवन का आदर्श है, जो हमें सदैव सही मार्ग, उम्मीद और अच्छाई की ओर ले जाता है. उन्होंने कहा कि आज भारत अपनी संस्कृति और विरासत के माध्यम से विश्व पटल पर पुनः चमक रहा है. उन्होंने इस उपलब्धि के लिए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का कोटि-कोटि धन्यवाद प्रकट किया, जिनके नेतृत्व में देश की परंपराएं और त्यौहार वैश्विक स्तर पर सम्मान और मान्यता प्राप्त कर रहे हैं. Chief Minister ने प्रधानमंत्री के ‘विकास भी और विरासत भी’ के मंत्र का उल्लेख करते हुए कहा कि जहां भारत तेज़ी से विकास की ओर अग्रसर है, वहीं अपनी सांस्कृतिक जड़ों को भी पूरी मजबूती से संजोए हुए है. इसी कारण आज योग को अंतरराष्ट्रीय सम्मान मिला और अब दीपावली को वैश्विक मान्यता मिलना प्रत्येक Indian के लिए अत्यंत गर्व का विषय है.

Chief Minister ने आगे कहा कि दिल्ली सरकार इस उत्सव को भव्यता और उत्साह के साथ मना रही है. उन्होंने बताया कि आज पूरे शहर में दीयों की रौशनी ने न केवल लाल किला, बल्कि दिल्ली के अनेक सार्वजनिक स्थलों को भी आलोकित किया, जिससे पूरी राजधानी दीपावली की गरिमा और सांस्कृतिक वैभव का सुंदर प्रतीक बन गई.

—————

(Udaipur Kiran) / धीरेन्द्र यादव

Leave a Comment