Skip to content
Thursday, 29 October 2026
BREAKING
DELHI

नवरात्रि पर आध्यात्मिक ऊर्जा के साथ बचत उत्सव की साक्षी बन रही है दिल्ली : रेखा गुप्ता

शालीमार बाग स्थित प्राचीन राधा कृष्ण मंदिर में आयोजित कलश यात्रा के दौरान संबोधित करती मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता

नई दिल्ली, 22 सितंबर (Udaipur Kiran) । मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने सोमवार को कहा कि दिल्ली इस नवरात्रि पर आध्यात्मिक ऊर्जा के साथ-साथ जीएसटी सुधारों के लागू होने पर बचत उत्सव की भी साक्षी बन रही है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में हुए ऐतिहासिक कर सुधारों ने हर परिवार को राहत दी है और हर व्यापारी को नए विश्वास और अवसर का संबल प्रदान किया है।

मुख्यमंत्री शालीमार बाग स्थित प्राचीन राधा कृष्ण मंदिर में आयोजित कलश यात्रा में सम्मिलित हुईं। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि पिछले 9 वर्षों से इस पावन यात्रा में शामिल हो रही हूं और हर बार यह अनुभव नई ऊर्जा और आत्मिक शांति का संचार करता है। नवरात्रि की शुरुआत कलश स्थापना से होती है और कलश यात्रा उसी परंपरा का सामूहिक स्वरूप है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि यह मां दुर्गा की स्तुति और शक्ति उपासना का प्रतीक है, जहां हर कदम में भक्ति, एकता और संकल्प की धारा प्रवाहित होती है। इसी श्रद्धा और आस्था की भावना के साथ क्षेत्र में भव्य छठ घाट का निर्माण कराया जा रहा है। जैसे नवरात्रि हमें शक्ति और समर्पण की प्रेरणा देती है, वैसे ही जीएसटी सुधार पहल आर्थिक सशक्तीकरण और उज्ज्वल भविष्य की मजबूत नींव रख रही है।

———–

(Udaipur Kiran) / धीरेन्द्र यादव

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *