Skip to content
Thursday, 29 October 2026
BREAKING
SPORTS

दिल्ली की अंजू ने दंगल में हरियाणा की कोमल को पछाड़ा

दिल्ली की अंजू ने दंगल में हरियाणा की कोमल को पछाड़ा

सर्द हवाओं के बीच भव्य दंगल का आयोजन

हमीरपुर 18 दिसम्बर (Udaipur Kiran) । उत्तर प्रदेश के हमीरपुर जिले के सरीला क्षेत्र के चंडौत गांव में हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी सर्द हवाओं के बीच गुरुवार को भव्य दंगल का आयोजन किया गया, जिसमें पहले दिन अतिथि रामसहोदर नेता, कामता राजपूत, देवेंद्र राजपूत, ज्ञानसिंह ने पहलवानों का हाथ मिलवाकर कुश्ती का शुभारंभ कराया।

गांव में दो दिवसीय दंगल के पहले दिन दो दर्जन से अधिक कुश्तियां हुईं। दंगल में मसगाँव के लेखराज ने कानपुर के भीमकांत को कड़ी मशक्कत के बाद चित किया। शोभित गोरखपुर ने कैलाश रायबरेली को अखाड़े की धूल चटाई, लींगा के प्रीतम ने इंचौली के राकेश को हराया। मथुरा के वीरबहादुर और आगरा के बिच्छू के बीच मुकाबला हुआ, जिसमें बिच्छू ने विजय हासिल की। कानपुर के राहुल ने मैनपुरी के जय को मात दी, चंडौत के सुनील ने राणा के दिलीप को चित किया वहीं महिला पहलवान अंजू दिल्ली ने कोमल हरियाणा को कड़े संघर्ष में हराया। बिनय बलरामपुर और अमर सिंह धौहल एवं मंगल सिंह रहटिया और उदल धौहल के बीच कुश्ती बराबरी पर रही। दंगल को देखने के लिए भारी संख्या में दर्शक पहुंचे। दर्शकों ने अपने-अपने पहलवानों का तालियां बजाकर हौसला बढ़ाया। दंगल में रेफरी की भूमिका महिपाल, गुलाब ने निभाई व संचालन शीलू महाराज परासन ने किया। निर्णायक मंडल में शिव सिंह, अर्जुन, राधाचरण निगम, धर्मेश राजपूत रहे। इस अवसर पर राजकुमार, कुलदीप पाठक, अरविंद, राघवेंद्र, नौतम, रोहित, जनक व अन्य कमेटी के सदस्य मौजूद रहे।

(Udaipur Kiran) / पंकज मिश्रा

Share

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *