Skip to content
Friday, 30 October 2026
BREAKING
UTTRAKHAND

अंकिता भंडारी हत्याकांड के के दोषियों को सजा की मांग को लेकर प्रदर्शन

कांग्रेसियों ने किया भाजपा सरकार का पुतला दहन ।।

उत्तरकाशी, 24 दिसंबर (Udaipur Kiran) । अंकिता भंडारी हत्याकांड को लेकर उत्तरकशी में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जोरदार प्रदर्शन किया है।

बुधवार को कांग्रेस कमेटी के जिलाध्यक्ष प्रदीप रावत के नेतृत्व में नगर में जोरदार विरोध प्रदर्शन किया गया। इस दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने नारेबाज़ी करते हुए अंकिता को न्याय दिलाने, दोषियों को कड़ी सज़ा देने, वीआईपी प्रकरण की सीबीआई जाँच कराने एवं दुष्यंत गौतम पर मुकदमा दर्ज करने की माँग उठाई।

प्रदर्शन के दौरान हनुमान चौक पर भाजपा सरकार का पुतला दहन कर जनआक्रोश व्यक्त किया गया। इस दौरान कांग्रेस नेताओं ने कहा कि हाल में वीआईपी को लेकर सामने आए दावों के बाद यह स्पष्ट हो गया है कि सच्चाई को दबाने की कोशिश की जा रही है। एक ओर “बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ” का नारा और दूसरी ओर पहाड़ की बेटी को न्याय से वंचित रखना—यह सरकार के दोहरे चरित्र को दर्शाता है।

इस अवसर पर पूर्व जिलाध्यक्ष डॉ नागेंद्र जगूड़ी , कनकपाल सिंह परमार, कमल रावत, राजन राणा, विजय सेमवाल, चंदन पंवार एवं पपेंद्र नेगी, नवीन भंडारी, अभिषेक जगूड़ी, शीशपाल पोखरियाल, आनंद सिंह पंवार, राजेंद्र गुसाईं, सुरेंद्र कैंट्यूरा, मीना नौटियाल, कविता जोगला, मधु रावत, एकादशी, राखी राणा, विक्रम रावत, सूर्यबल्लभ नौटियाल, विवेक, सुधीश पंवार, भगवान चंद, रमन कतेथ , जीतम रावत (पूर्व प्रधान) आदि मौजूद रहे है।

(Udaipur Kiran) / चिरंजीव सेमवाल

Share

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *