
रांची, 12 दिसंबर (Udaipur Kiran) . राजधानी रांची के बेड़ो स्थित एसएस प्लस-टू उच्च विद्यालय में वर्ष 2026 की इंटर Examination का फॉर्म भरने से 600 से अधिक छात्रों को वंचित किए जाने के खिलाफ शुक्रवार को छात्रों और अभिभावकों ने जोरदार प्रदर्शन किया. प्रदर्शनकारियों ने विद्यालय का घेराव कर फॉर्म भरने की अनुमति देने और विद्यालय की जर्जर व्यवस्था में तत्काल सुधार की मांग की.
विद्यालय प्रशासन के अनुसार कई छात्रों की उपस्थिति (अटेंडेंस) कम होने के कारण उन्हें फॉर्म भरने से रोका गया है. दूसरी ओर, छात्रों ने आरोप लगाया कि विद्यालय में नियमित कक्षाएं संचालित नहीं होतीं, शिक्षकों की भारी कमी है और भवन, स्वच्छ पेयजल, शौचालय, साफ-सफाई, विज्ञान प्रयोगशाला और पुस्तकालय जैसी बुनियादी सुविधाएं वर्षों से बदहाल हैं. छात्रों का कहना है कि विद्यालय की अव्यवस्था की जिम्मेदारी उन पर डालना अनुचित है.
आदिवासी छात्र संघ (डीएसपीएमयू) के अध्यक्ष विवेक तिर्की ने कहा कि खराब व्यवस्था की सज़ा बच्चों को देना अमानवीय है और अटेंडेंस के नाम पर दंड उचित नहीं है.
प्रदर्शन के दौरान जिला शिक्षा पदाधिकारी (डीईओ) विद्यालय पहुंचे और छात्रों व अभिभावकों से संवाद किया. लगभग दो घंटे चली वार्ता के बाद डीईओ ने आश्वासन दिया कि इंटर Examination फॉर्म भरने की अंतिम तिथि बढ़ाई जाएगी, किसी भी छात्र को Examination से वंचित नहीं किया जाएगा, विद्यालय भवन की मरम्मत जल्द शुरू की जाएगी और पेयजल, शौचालय, साफ-सफाई समेत अन्य मूलभूत सुविधाओं को शीघ्र बहाल किया जाएगा
प्रदर्शन के दौरान पंकज उरांव, वीएचपी बेड़ो प्रखंड अध्यक्ष शासी टाइगर, और झामुमो कार्यकर्ता मुन्ना बड़ाईक भी मौजूद थे.————
(Udaipur Kiran) / Manoj Kumar
