Skip to content
Friday, 30 October 2026
BREAKING
CRIME

एटा में पूर्व प्रधान की हत्या, गिरफ्तारी को लेकर थाने पर शव के साथ ग्रामीणों और परिजनों का प्रदर्शन।

एटा में ग्रामीण पूर्व प्रधान की हत्यापूर्व प्रधान की हत्या

एटा , 22 अक्टूबर (Udaipur Kiran News) ।

उत्तर प्रदेश के एटा जनपद में बुधवार को गांव में पूर्व प्रधान की ईट पत्थर मारकर कर हत्या कर दी गई है। परिजनों द्वारा वर्तमान प्रधान पक्ष पर हत्या का आरोप लगाया गया है। आक्रोशित परिजनों और ग्रामीणों द्वारा सांय काल मृतक के शव को थाने ले जाकर प्रदर्शन कर अभियुक्तों की गिरफ्तारी की मांग की गयी। मौके पर मौजूद पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों द्वारा ग्रामीणों को समझाने बुझाने के बाद वे पोस्टमार्टम के लिए तैयार हुए।

जनपद एटा के थाना क्षेत्र अलीगंज के ग्राम विजयदपुर में पूर्व प्रधान की ईंट पत्थर मारकर हत्या कर दी गई। परिजन घायल अवस्था में पूर्व प्रधान को अलीगंज स्थिति सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लेकर पहुंचे जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पूर्व प्रधान की हत्या के बाद गांव में तनाव की स्थिति पैदा हो गई। बड़ी संख्या में मौजूद परिजनों और ग्रामीणों ने सांय करीब 6 बजे अलीगंज कोतवाली पहुंच कर शव रखकर हंगामा काटा। स्थिति को देखते हुए सर्किल फ़ोर्स को मौक़े पर बुलाया गया। एसडीएम जगमोहन गुप्ता, क्षेत्राधिकारी अलीगंज नीतीश गर्ग, एस एच ओ निर्दोष सेंगर और विधायक अलीगंज सत्यपाल सिंह राठौर, तहसीलदार संजय कुमार भी मौके पर पहुंचे। परिजनों को समझाने बुझाने के बाद परिजन पोस्टमार्टम के लिए तैयार हुए।पुलिस द्वारा शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। घटना से परिजनों और ग्रामीणों में रोष है।गांव में पुलिस बल तैनात कर दिया गया है।

क्षेत्राधिकारी अलीगंज नीतीश गर्ग ने बताया कि मृतक के परिजनों और ग्रामीणों से थाने पर बातचीत की गई और उनको प्रभावी कार्रवाई का आश्वासन दिया गया है। मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। विधिक कार्रवाई की जा रही है।तहरीर मिलते ही अभियोग पंजीकृत किया जाएगा सभी अभियुक्तों की शीघ्र गिरफ्तारी की जाएगी।

ग्रामीणों ने बताया कि मृतक पूर्व प्रधान जय सिंह राजपूत (70 वर्ष )2016 से 2021 तक गांव विजयदपुर के प्रधान रहे हैं। 2021 से आरोपित वर्तमान प्रधान अमित राजपूत है।प्रधानी चुनाव को लेकर दोनों पक्षों में आपसी कटुता और रंजिश चली आ रही थी।

मृतक के भतीजे मोहब्बत सिंह ने बताया कि मेरे चाचा पूर्व प्रधान जयसिंह पुत्र चोखेलाल किसी के विवाद को सुलझाने गए थे। जहां इन पर ही मौजूदा प्रधान अमित के पुत्र श्याम सिंह, प्रेम सिंह, और अन्य भतीजे हमलावर हो गए और लाठी डंडे, ईंट पत्थर मारकर मेरे चाचा को जान से मार दिया। उनके चाचा की रंजिशन हत्या की गई। सभी ने एक राय होकर मेरे चाचा को ईट पत्थर मारकर जान से मार दिया।

—————

(Udaipur Kiran) / Vivek Upadhyay

Share

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *