
New Delhi, 21 दिसम्बर (Udaipur Kiran) . दिल्ली-एनसीआर में अगले तीन दिनों तक सुबह के समय घना कोहरा तथा धुंध छाए रहने के आसार हैं. जबकि शाम के समय हल्का कोहरा रहेगा.
Indian मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के मुताबिक, 22 दिसंबर को सुबह के समय कई स्थानों पर मध्यम और कुछ स्थानों पर घना कोहरा छाए रहने के आसार हैं. यहां का अधिकतम तापमान 21- 23 डिग्री और न्यूनतम तापमान 9-11 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने का अनुमान है. सुबह के समय दक्षिण-दक्षिण पूर्व दिशा से 5 किमी प्रति घंटा की रफ्तार से चलने वाली हवा की गति, दोपहर में उत्तर-पश्चिम दिशा में बदल कर गति 8 किमी प्रति घंटा तक होने का अनुमान है.
राजधानी में 23 दिसंबर को आसमान में आंशिक रूप से बादल छाए रहने और सुबह के समय कई स्थानों पर हल्की तथा मध्यम धुंध रहने के आसार हैं. यहां मंगलवार को अधिकतम तापमान 23-25 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 9-11 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने का अनुमान है.
वहीं, देश के अन्य राज्यों में पश्चिमी हिमालय पर सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ के कारण मौसम में बड़ा बदलाव आया है. उत्तर भारत के कई राज्यों में घना कोहरा जनजीवन को प्रभावित कर रहा है. आज Uttarakhand, Uttar Pradesh, Haryana, Jharkhand और Madhya Pradesh के कुछ हिस्सों में घना कोहरा छाया रहा. मौसम अधिकारियों ने Punjab, Haryana (25-27 दिसंबर), पश्चिमी Uttar Pradesh (26-27 दिसंबर), पूर्वी Uttar Pradesh (22, 26, 27 दिसंबर) और Jharkhand (22 दिसंबर) में भी घना कोहरा छाए रहने की चेतावनी दी है.
—————
(Udaipur Kiran) / श्रद्धा द्विवेदी
