Skip to content
Friday, 30 October 2026
BREAKING
RAJASTHAN

उपमुख्यमंत्री दीया कुमारी ने की मुख्यमंत्री भजनलाल और उपमुख्यमंत्री प्रेमचंद से मुलाकात कर दी दीपोत्सव की शुभकामनाएं

उपमुख्यमंत्री दीया कुमारी ने की मुख्यमंत्री भजनलाल और उपमुख्यमंत्री प्रेमचंद से मुलाकात कर दी दीपोत्सव की शुभकामनाएं

जयपुर, 21 अक्टूबर (Udaipur Kiran News) । रोशनी और खुशियों के महापर्व दीपावली के शुभ अवसर पर उपमुख्यमंत्री दीया कुमारी ने मंगलवार मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा और उपमुख्यमंत्री प्रेमचंद बैरवा से शिष्टाचार भेंट की। इस मुलाकात के दौरान उपमुख्यमंत्री ने मुख्यमंत्री और उपमुख्यमंत्री को दीपोत्सव की हार्दिक शुभकामनाएं और बधाइयां प्रेषित कीं।

दीया कुमारी ने इस अवसर पर कहा कि दीपावली अंधकार पर प्रकाश की विजय का प्रतीक है और यह पर्व सभी के जीवन में सुख, समृद्धि और शांति लाए। उन्होंने प्रदेशवासियों के सुखद भविष्य की कामना भी की। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा और उपमुख्यमंत्री प्रेमचंद बैरवा ने भी उपमुख्यमंत्री दीया को दीपावली की शुभकामनाएं दीं और प्रदेश में शांति,सौहार्द और विकास के संकल्प को दोहराया। वही मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा और उपमुख्यमंत्री प्रेमचंद बैरवा ने भी दीया कुमारी के शुभकामना संदेश के लिए आभार जताया और प्रदेशवासियों के सुख-समृद्धि की कामना की।

—————

(Udaipur Kiran)

Share

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *