जनहित में कार्य करने वाली छत्तीसगढ़ की साय सरकार : उप मुख्यमंत्री साव

उप Chief Minister  अरुण साव त्रकाराें से चर्चा करते हुए

-Chhattisgarh में सुचारू रूप से चल रही धान खरीदी, समस्याओं का हो रहा समाधान

रायपुर 9 दिसंबर (Udaipur Kiran) . छत्तीसगढ़ की विष्णु देव साय सरकार जनहित में कार्य करने वाली सरकार है. कोई नीति में उन्हें तकलीफ है तो उस पर निर्णय लेने का काम सरकार करती है. प्रदेश में धान खरीद सुचारू रूप से चल रही है. पांच साल जनता को ठगने वाली कांग्रेस भ्रम फैला रही है. यह बात उप Chief Minister अरुण साव ने आज मंगलवार काे नवा रायपुर निवास कार्यालय में पत्रकारों से कही.

साव ने कहा कि, राज्य सरकार ने किसानों से धान खरीद की पुख्ता व्यवस्था की है. जैसे-जैसे धान की आवक हो रही है. सरकार उसकी व्यवस्था सुनिश्चित कर रही है. उन्होंने कहा कि, किसानों का निर्धारित धान, एक एक दाना सरकार खरीदेगी. इसके लिए सरकार पूरी तरह प्रतिबद्ध है. किसी को इस विषय पर चिंता करने की जरूरत नहीं है. जो कहा है, वह करेंगे.

साव ने कहा कि, कांग्रेस शुरू से ही किसानों में भ्रम फैलाने का काम कर रही है. किसानों से झूठ बोलकर भड़काने की कोशिश की है. जबकि प्रदेश में सुचारू रूप से धान खरीदी चल रही है. जहां भी दिक्कत आ रही है, सरकार उसके समाधान के लिए त्वरित कार्यवाही कर रही है.

उन्हाेंने आगे कहा कि, साय सरकार जनहित में कार्य करने वाली सरकार है. जनता को कोई तकलीफ आएगी तो उसे दूर करने की सरकार की जवाबदारी होती है. कोई नीति और योजना में वास्तव में तकलीफ है तो उसे दूर करने का काम कल्याणकारी सरकार का होता है. ये कांग्रेस की तरह जनता को ठगने और लूटने वाली सरकार नहीं है. ये विष्णु साय की सुशासन सरकार है. जनहित में जो भी निर्णय करना पड़ेगा तो करते हैं.

साव ने कहा कि, प्रदेश में 24 लाख परिवारों को पीएम आवास मिला है. इतने लाखों परिवारों को कांग्रेस ने आवास से वंचित रखा था. बहुत बड़ा अन्याय गरीब परिवारों के साथ किया था. माताओं बहनों को 500, रुपये देने का वादा कर नहीं दिया. धोखेबाजी कर ठगने का काम किया. हमने 23 महीने की सरकार में 22 किस्त दे चुके है. इससे माताओं और बहनों में उत्साह है. वे सशक्त बन रही है. परिवार और देश के विकास में योगदान कर रही है. महिला शक्ति विकसित Chhattisgarh के निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे. हमारी सरकार गरीबों को आवास, महिलाओं को महतारी वंदन देने और युवाओं को न्याय देने पर संतोष है. यही विष्णु का सुशासन और मोदी की गारंटी है.

—————

(Udaipur Kiran) / गेवेन्द्र प्रसाद पटेल

Leave a Comment